हत्या के प्रयास एवं अश्लील मैसेज भेजने के अलग- अलग मामलों में दो आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का प्रयास करने और पीड़िता को मोबाइल में अश्लील मैसेज भेजने दोनों अलग - अलग मामलों में नवागढ़ पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हरिराम सहिस द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 29 अक्टूबर 22 को शाम दुकान से चना खाकर अपने घर जा रहा था। जब वह नमुआ तालाब के पास पहुंचा था तो आरोपी सदानंद घसिया पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी से हाथ मुक्का व सरिया से मारपीट करने लगा। प्रार्थी द्वारा मना करने पर अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया जिससे प्रार्थी के सिर में चोंट लगा। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 344/22 धारा 294 ,506 ,323 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 325 ,307 भादवि जोड़ी गई। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी सदानंद सहिस उम्र 38 वर्ष निवासी नवागढ़ को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहॉ से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय , महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर , आरक्षक तेरस साहू , टुकेश्वर डनसेना एवं शिवभोला कश्यप का सराहनीय योगदान रहा। वहीं दूसरे मामले में महिला एवं नाबालिक बालिका संबंधी अपराधों में की जा रही त्वरित कार्यवाही की कड़ी में पीड़िता ने दिनांक 20 जुलाई 2022 को थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सत्यप्रकाश कश्यप निवासी लोहर्सी पीड़िता को मोबाइल में अश्लील मैसेज भेजकर चेटिंग करता है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 202/2022 धारा 354क(2) , 354(घ) , 509 , 509(ख) भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी सत्य्रपकाश कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी लोहर्सी थाना शिवरीनारायण को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर नवागढ़ पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय , प्रधान आरक्षक भीम प्रसाद श्रीवास , आरक्षक विनोद रात्रे , कुलदीप खुंटे , तेरस राम साहू , टुकेश्वर ड़डसेना , रामदेव साहू एवं दिलीप कश्यप का योगदान सराहनीय रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.