Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 18, 2022

विरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही के द्वारा चर्चेड़ी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन....

विरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही के द्वारा चर्चेड़ी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन....

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

जीपीएम —अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से सम्बद्ध वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई क्रमांक 426 का 7 दिवसीय विशेष शिविर ग्राम चर्चेड़ी में दिनाँक 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2022 तक आयोजित था, जिसका समापन ग्राम के सरपंच पति महोदय गंगाराम ओट्टी,उपसरपंच श्री शेषमणि,सचिव श्री रामखिलावन,रोजगार सचिव श्री करतु एवम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री लोक सिंह सर जी के आतिथ्य में दिनांक 16 दिसंबर को हुआ। इस 7 दिवसीय शिविर के माध्यम से समाज में शिक्षा,स्वास्थ्य, एकता,समानता,नशा मुक्ति, सायबर सुरक्षा आदि का संदेश दिया गया। इन 7 दिनों में हमारे स्वयमेवकों- स्वयंसेविकाओं ने ग्राम चर्चेड़ी में स्वच्छता कार्य,सोखता गड्ढे का निर्माण,जल स्त्रोतों के सफाई,सार्वजनिक स्थलों की सफाई व पुताई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व रैली के माध्यम से जागरूकता, ग्राम संपर्क के माध्यम से ग्रामीणों के समस्याओं से रूबरू व निदान हेतु सुझाव, आदि कार्य किये। इस दौरान ग्रामवासियों का बहुत ही अच्छा सहयोग रहा। उन्होंने हमारे स्वयमेवकों के कार्यों की सराहनीय बताया और प्रसंशा किये। इस 7 दिवसीय शिविर के आयोजन में सरपंच,पंच,सचिव,समस्त ग्रामवासियों की विशेष सहयोग रहा। शिविर के आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री लोक सिंह, कार्यक्रम अधिकारी श्री उत्तम चंद्राकर एवम श्रीमती हेमा पोर्ते,श्री सी.एस.मरावी,श्री मनीष पोर्ते,श्री उदयभान सिंह पोर्ते,भूतपूर्व स्वयमेवकों चैन सिंह,रेवती मास्को , डिंकी पाव,कृष्णा का विशेष योगदान और सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad