Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 27, 2023

जिले में अब तक 01,38,816 किसानों से 05,65,215.84 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी

जिले में अब तक 01,38,816 किसानों से 05,65,215.84 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी



गत वर्ष की तुलना में 8141 अधिक किसानों ने की धान की बिक्री, धान खरीदी में भी हुई 45,712.60 मेट्रिक टन की वृद्धि  

31 जनवरी तक होगी खरीदी, 02 दिन रह गए हैं शेष

CNI News बालोद जिला से ब्यूरो प्रमुख:-प्रदीप सहारे

बालोद 27 जनवरी 2023

राज्य शासन के विशेष प्राथमिकता वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना का समुचित लाभ किसानों को मिलने से इस योजना के प्रति किसानों का विश्वास प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के द्वारा इस योजना से अन्नदाता किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने हेतु समुचित व्यवस्थाएॅ एवं दी जा रही सुविधाओं के कारण प्रतिवर्ष धान बिक्री करने वाले किसानों की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने हेतु बालोद जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित की गई है।


 जिसके फलस्वरूप जिले में धान खरीदी करने वाले किसानों की संख्या तथा खरीदे गए धान की कुल मात्रा में भी आशातीत वृद्धि हुई है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि  बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी 01 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक की जा रही है। खरीफ वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु कुल 1,42,861 किसानों पंजीयन कराया है। जिसमें से 1,38,816 किसानों ने धान विक्रय कर लिया है। धान खरीदी हेतु 02 कार्य दिवस अभी शेष हैं। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2023 तक कुल 5,65,215.84 मेंट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है जिसकी कुल राशि 1157 करोड़ रू. है। उक्त खरीदी किये गये धान में से 4,34,967.00 में टन धान का उठाव (77प्रतिशत) किया जा चुका है । उपार्जन केन्द्रों में 1,30,248.00 मेंट्रिक टन धान उठाव हेतु शेष है। धान खरीदी प्रारंभ के दौरान धान खरीदी एवं उठाव हेतु बनाई गई कार्य योजनानुसार जिले में स्थापित संग्रहण केन्द्रों में 1,00,000.00 मेंट्रिक टन एवं अंतर जिला धमतरी में 30,000.00 मेंट्रिक टन कुल 1,30,000.00 मेंट्रिक टन परिवहन कराते हुए संग्रहित किया जाना था, किंतु अब तक संग्रहण केन्द्र में धान परिवहन न कराते हुए राईस मिलों के माध्यम से सीधे धान उपार्जन केन्द्रों से उठाव किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में धान संग्रहण केन्द्रों में संग्रहण करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु 1,38, 723 किसानों पंजीयन कराया था। जिसमें से 1,30,675 किसानों के द्वारा धान विक्रय किया था । गत वर्ष 5,19,503.24 मेंट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी, जिसकी कुल राशि 1011 करोड़ रु. थी । वर्ष 2021-22 जिले के संग्रहण केन्द्रों में 1,40,539.67 मेंट्रिक टन धान का परिवहन कराते हुए संग्रहण किया गया था । अतिरिक्त अंतर जिला धमतरी के संग्रहण केन्द्रों में भी 31,162.60 में टन धान का परिवहन किया गया था। वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में अब तक कुल 8,141 अधिक किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया है। इसी प्रकार गत वर्ष की तुलना में 45,712.60 मेंट्रिक टन धान की अधिक खरीदी हुई है। गत वर्ष 1011 करोड़ रूपये की धान खरीदी हुई थी, जबकि वर्ष 2022-23 में 1157 करोड़ की खरीदी अब तक की जा चुकी है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 146 करोड़ रूपये अधिक है। बालोद जिले में वर्ष 2012-13 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हुई है तब से इस वर्ष 2022-23 में 565215.84 मेंट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है जो कि 11 वें वर्ष में सर्वाधिक धान की खरीदी हुई है ।

वर्ष 2022-23 में कार्ययोजना अनुसार 1,30,000.00 मेंट्रिक टन धान परिवहन कर संग्रहण केन्द्रों में संग्रहित किया जाना था, किंतु कलेक्टर महोदय के कुशल मार्गदर्शन अनुसार एवं जिले के राईस मिलरों को प्रोत्साहित करते हुए धान सीधे उपार्जन केन्द्रों से उठाव किया जा रहा है। इस वर्ष संग्रहण केन्द्रों में धान संग्रहित करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। जिस आधार पर धान का उठाव किया जा रहा है उसके आधार पर माह फरवरी 2023 तक उपार्जन केन्द्रों में शेष संपूर्ण धान का उठाव कर लिया जावेगा। वर्ष 2022-23 में धान संग्रहण केन्द्रों में भंडारण नहीं किये जाने से शासन को धान परिवहन, भंडारण एवं सुखत में व्यय होने वाली राशि लगभग 19.90 करोड़ रूपये की बचत हुई है।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad