Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 27, 2023

सप्ताह के कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक गुड्डा भैया ने ग्राम चुटिया को दी 2 सड़कों की सौगात ।

 सप्ताह के कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक गुड्डा भैया ने ग्राम चुटिया को  दी 2 सड़कों की सौगात ।




वारासिवनी/ बालाघाट। खैरलांजी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चुटिया में सप्ताह के कार्यक्रम का आज अंतिम दिन था । कार्यक्रम  6 वर्षो से लगातार 20 जनवरी को शुरू होता  है और 27 जनवरी को  समाप्त होता है।  जो आज  का अंतिम दिन था । जिसमे पूरे ग्रामवासी का भोजन रखा जाता है । जिसमें कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में  आदरणीय विधायक महोदय प्रदीप जयसवाल गुड्डा भैया  पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम का आनंद उठाते हुए ग्राम चुटिया को कई सौगातें दी जिनमें से चुटिया से जाने वाले मार्ग जिनमें गांव फोगलटोला  खुर्सीपार खैरलांजी होकर जाने वाली सड़क तक की  नई सड़क बनाने का वादा किया है। जिनमें एक और सड़क जो उसी मार्ग से होते हुए ग्राम  सावरी तक के मार्ग को मार्ग को नई सड़क बनाने की घोषणा की है जिनमें से सावरी  मार्ग तक जाने वाली रोड का काम शुरू भी हो गया है। बहुत जल्द रोड पूरी बनकर तैयार हो जाएगी जिससे ग्राम चुटिया के वासियों को एक संतुष्टि जनक राहत मिलेगी ग्राम चुटिया वासी को सावरी तक जाने के लिए काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता था ।इससे पहले भी विधायक महोदय ने ग्राम वासियों की पानी की दिक्कत होने की वजह से ग्राम में एक नया नलकूप भी बनकर तैयार हो चुका है जिससे कि अब ग्रामवासी मीठा पानी के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ती विधायक महोदय यही नहीं रुके उन्होंने ग्राम में बच्चो के लिए एक खेल  ग्राउंड बनाने की भी घोषणा कर दी है जो बहुत जल्द बनकर तैयार होगा।

सप्ताह के कार्यक्रम में भगवत कथा भी रखी गई थी


जिसमें पंडित शैलेंद्र मिश्र कथावाचक के रूप में बुलाए गए थे इसके साथ योग गुरु साध्वी सरिता को भी बुलाया गया था योगा अभ्यास साध्वी सरिता को  योगपीठ हरिद्वार दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक संगीतमय कथा  सुनाई जाती थी सध्या 6 से 7 बजे तक योगा अभ्यास कराया जाता था और हरिपाठ शिवशक्ति भजन मंडल द्वारा रात्रि 8 से 11 संगीतमय कथा सुनने के लिए  कथावाचक पंडित शैलेंद्र मिश्रा सुनाते थे । कार्यक्रम स्थल रानी अवंतीबाई चौक चुटिया ।कार्यकर्म समिति समस्त ग्रामवासी की ओर से इस अपना अपना योगदान रहा। जिससे आज ही कार्यक्रम सफल हुआ जिसमें मुख्य रुप से योगदान रहा उनके नाम सुभाष शिरसागर, और भूतपूर्व सरपंच नेतलाल नागपूरे, सुंदरलाल पिछोड़े और अन्य लोग शामिल थे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad