Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 25, 2023

जीपीएम जिला गठन के 10 फरवरी को तीन वर्ष पूर्ण होने पर मनाएंगे अरपा महोत्सव...

पंचायत, जनपद एवं जिला स्तर पर 1 से 10 फरवरी तक होंगे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कलेक्टर के दिशा निर्देशन में तैयारी शुरू,

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 24 जनवरी 2023/ जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में 10 फरवरी को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अरपा महोत्सव 2023 का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिला प्रशासन द्वारा अरपा महोत्सव के दौरान जिले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल कूद गतिविधियों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी के दिशा-निर्देशन में अरपा महोत्सव की तैयारियां की जा रही है। इस दौरान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला स्तर पर 1 से 10 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण खेल-कूद कार्यक्रम, पंचायत स्तर पर 1 से 3 फरवरी तक, विकासखंड स्तर पर 6 एवं 7 फरवरी को और जिला स्तर पर 8 एवं 9 फरवरी को होगा। मैराथन 4 फरवरी को, सायकल मैराथन (सायक्लोथान) 5 फरवरी को निर्धारित है। इसके अलावा राजमेरगढ़ में प्रकृति के संनिकट आध्यात्मिक अनुभूति कराने के उद्देश्य से 6 से 8 फरवरी तक अरपा आरोग्य योग कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। ग्रामीण खेल-कूद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संबंधित पंचायतों में पंजीयन करा सकते है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभागी बन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad