संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने लगभग एक करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
ग्राम पंचायत शेरपार के बिटेझर में पुलिया निमार्ण, बाजार शेड तथा कुम्हली में बाजार शेड का किया भूमिपुजन।
ग्रामीणों के 15 सालों के अथक प्रयास के बाद इंद्रशाह मंडावी ने दिया पुलिया का सौगात।
मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला के अंतिम छोर में बसे शेरपार पंचायत के आश्रित ग्राम बीटेझर में 34.18 लाख स्वीकृति राशि से बाजार शेड का निर्माण का भूमिपूजन किया तथा 19.50 लाख स्वीकृत रुपए के पुलिया निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। ग्रामीणों के 15 साल के अथक प्रयास के बाद विधायक इंद्रशाह मंडावी ने पुलिया का सौगात दिया है। पुलिया के बन जाने से ग्रामीणों को सुविधा होगी साथ ही स्कूली बच्चें अब आसानी से स्कूल जा सकेंगे। ग्राम पंचायत कुम्हली में भी 34.18 लाख रुपए के बाजार शेड का भूमिपूजन किया।
शेरपार सरपंच खिलेश्वरी गुणेंद्र ने ग्राम पंचायत शेरपार में हुए करोड़ों के विकास कार्य हेतु विधायक को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष लगनू राम चंद्रवंशी, अगनू राम कुमेटी, कपिल कोमरे, बसंत आंचला पटेल, छत्तर सिंह आंचला, डोरी राम, तुलसी राम, कनक राम, गया राम, चैतराम, बंशी लाल यादव, सुरेंद्र साहु राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.