पिथोरा_आज दिनांक 20 जनवरी 2023 को शाला प्रबंधन समिति (पेडागोजी एजेंडा) पर तृतीय बैठक प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटेरी की रखी गई।
बैठक में प्राथमिक विद्यालय खुटेरी के प्रधानपाठक डोलामणी साहू व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक नरसिंग पटेल ने निपुण भारत अभियान से परिचय करा कर निपुण भारत अभियान को सफल बनाने शपथ दिलवाए। साथ ही बच्चों की एफ एल एन लक्ष्यों के अनुरूप स्थिति एवं उनमें सुधार हेतु आवश्यक उपाय बताए। अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम,सोशल ऑडिट, अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, मदवार वित्तीय जानकारी,उपचारात्मक शिक्षण,शाला विकास योजना जैसे सोलह बिंदुओं पर,उपस्थित सदस्यों के साथ चर्चा किए।बैठक में शाला प्रबंध समिति के दोनों विद्यालयों के अध्यक्ष महेश ध्रुव व कृष्ण कुमार ध्रुव, उपसरपंच चंचल सिन्हा पंच रेणुका निषाद पालकगण पुष्पा साहू,मोतीन यादव, उर्मिला देवांगन, उषाबाई यादव, कला यादव, रतनी निषाद,वरिष्ठ शिक्षक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर,कोषाध्यक्ष कन्हैया पटेल,अंगना म शिक्षा की प्रभारी प्रभाकिरण ध्रुव, पालक लक्ष्मी लाल ध्रुव आदि उपस्थित थे। समन्वयक रोहिणी कुमार देवांगन ने भी बैठक में उपस्थित हो सदस्यों को निपुण भारत अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.