बगावत : गुण्डरदेही जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 24 में से 16 सदस्यों ने किए हस्ताक्षर अनदेखी व मनमानी का लगाया आरोप , अध्यक्ष का हटना तय
गुण्डरदेही । नगर पंचायत अध्यक्ष हटाओ अभियान शांत होने के बाद अब गुण्डरदेही जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू के खिलाफ जनपद सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है 16 जनपद सदस्यों ने हस्ताक्षर कर बालोद जिला कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव लाने पत्र सौंपा है इसमें अधिकांश भाजपा व कांग्रेस के ही सदस्य हैं बुधवार को 16 सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मे कहा है कि जनपद अध्यक्ष विकास कार्यों के लिए गंभीर नहीं हैं उनका व्यवहार भी सही नहीं है
सूचना समय पर नहीं दी जाती नियम विरुद्ध कार्य करते है जनपद के कार्यो से संबंधित जानकारी चाहने पर संतोषजनक जानकारी नही देना इस सब मुद्दे को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया है अविश्वास प्रस्ताव मे अनिल सोनी हीरालाल गांधी तेजराम साहू निर्मला साहू दुर्गेश्वरी साहू गायत्री ठाकुर चंद्रिका साहू वेद कुमारी गजेंद्र पायल शर्मा देविका बंजारे सीमा संध्या बर्मन गोमती साहू रामादेवी राजपूत प्रेम कुमार गोरे तारिणी चंद्राकर शामिल है वही एक जनपद सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जो सदस्य अविश्वास प्रस्ताव मे हस्ताक्षर नही किए है वो भी हमारे साथ है
*CNI news गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.