Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 5, 2023

धान खरीदी के 26 दिन शेष, कलेक्टर ने वनांचल क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण धान खरीदी केन्द्रों में उचित रख रखाव नहीं होने पर कुरवा और जुनवनी प्रभारी को शोकॉज नोटिस जारी कुरवा, जुनवानी और रेंगाखार जंगल के धान खरीदी केन्द्रो में अलग से लगेगी अधिकारी की ड्यूटी, अंतर्राज्यीय बैरियर में 24 घंटे तैनात रहेंगे कर्मचारी

 धान खरीदी के 26 दिन शेष, कलेक्टर ने वनांचल क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण


धान खरीदी केन्द्रों में उचित रख रखाव नहीं होने पर कुरवा और जुनवनी प्रभारी को शोकॉज नोटिस जारी


कुरवा, जुनवानी और रेंगाखार जंगल के धान खरीदी केन्द्रो में अलग से लगेगी अधिकारी की ड्यूटी, अंतर्राज्यीय बैरियर में 24 घंटे तैनात रहेंगे कर्मचारी



कवर्धा, 05 जनवरी 2023। खरीफ विपणन 2022-23 में धान खरीदी महाभियान 26 दिन शेष है। जिले में अब तक 98 हजार 954 किसानों से 3 लाख 89 हजार 780 मैट्रिक टन की धान खरीदी कर ली गई है। पंजीकृत किसानों की तुलना में अब तक 89 प्रतिशत किसानों ने धान बेच लिया है। इन शेष दिनों में धान खरीदी केन्द्रों में कोचियों तथा व्यापरियों के धान खपाने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अर्लट हो गया है।

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज सहसपुर लोहारा के ग्राम कुरवा, जनवानी और बोड़ला विकासखण्ड के रेंगाखार जंगल में संचालित धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण दौरान सहसपुर लोहारा के कुरवा और जुनवानी धान खरीदी केन्द्र में अव्यवस्था पाई गई। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों में उचित रखरखाव नहीं पाए जाने पर धान खरीदी प्रभारी पर कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने इन दोनो धान खरीदी प्रभारी के विरूद्ध शोकॉज नोटिस जारी करने सीसीबी नोडल को निर्देश दिए है।

कलेक्टर श्री महोबे ने कुरवा, जनवानी और बोड़ला विकासखण्ड के रेंगाखार जंगल के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए अब तक खरीदी की गई धान, उठाव की स्थिति और शेष किसानों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा भी की और उनके टोकन की जांच करते हुए उनके ऋण पुस्तिका से मिलान भी किया। निरीक्षण के दौरान रेंगाखार जंगल में मध्यप्रदेश से लाए गए धान के बोरियों के बारे में जानकारी मिली। कलेक्टर ने इसे जांच करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर ने धान खरीदी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के धान खरीदी महाभियान में 26 दिन शेष है। पंजीकृत किसानों को उन्हे धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि इन शेष दिनों में अलर्ट रहने की जरूरत है। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम, खाद्य अधिकारी, सीसीबी नोडल को जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने रेंगाखार जंगल  से लगे अन्तर्राज्यीय सीमा बैरेंडा के चेक पोस्ट में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बोडला एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम, सीसीबी नोडल आरपी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।.                 

CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad