Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 28, 2023

जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्यवाही - कलेक्टर निर्माणाधीन कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश जल प्रदाय योजना अंतर्गत 31 ग्रामों के लिए 1175.11 लाख रूपये की दी स्वीकृति

 मुंगेली से सुखबली खरे के साथ कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट


जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्यवाही - कलेक्टर



निर्माणाधीन कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश


जल प्रदाय योजना अंतर्गत 31 ग्रामों के लिए 1175.11 लाख रूपये की दी स्वीकृति


मुंगेली 28 जनवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव कल 27 जनवरी को जिला कलेक्टोरेट स्थित कलेक्टर कक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक लेकर 

जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, सोलर आधारित एकल ग्राम योजना, विद्युत आधारित एकल ग्राम योजना, समूह ग्राम योजना के तहत प्रगतिरत् कार्यो के जानकारी ली। 


       कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के  निर्माण कार्यों में गति लाने एवं समय-सीमा में प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल प्रदाय करने हेतु विभिन्न निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। इसमें लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने नल जल प्रदाय योजना अंतर्गत विभिन्न कार्य हेतु 31 ग्रामों के लिए 1175.11 लाख रूपये के स्वीकृति प्रदान की। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आई.पी.मण्डावी ने बताया कि पेयजल परीक्षण हेतु उपखण्ड स्तर पर विकासखण्ड पथरिया में प्रयोगशाला संचालित किया जाना है, इस हेतु उपखण्ड कार्यालय के भवन में प्रयोगशाला कक्ष का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस राजपूत, जल संसाधन विभाग के कार्य पालन अभियंता श्री जी.ए. सलीम सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्यगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad