Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 23, 2023

रतनपुर पोड़ी सड़क हादसे मे चौथी लड़की की मौत की पुष्टि कार मे आग लगने से 4 लोग जिन्दा जल गए थे।

 रतनपुर पोड़ी सड़क हादसे मे चौथी लड़की की मौत की पुष्टि कार मे आग लगने से 4 लोग जिन्दा जल गए थे।



बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बिलासपुर। रतनपुर-बेलगहना रोड में हुई दुर्घटना के दौरान कार के भीतर जलकर मरने वाले कार सवारों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि से कर दी है कि इस दुर्घटना में तीन नहीं वरन 4 कार सवारों की कार के भीतर ही जिंदा जलने से मौत हुई थी। इस दुर्घटना में बिलासपुर पुलिस शाहनवाज खान, अभिषेक कुर्रे और राधिका मनहर की ही मौत की पुष्टि कर रही थी। जबकि चौथी युवती विक्टोरिया आदित्य के मौत की पुष्टि करने से पुलिस इंकार कर रही थी। उसका मानना था कि इस दुर्घटना में कुल 3 लोगों की ही कार को एक भीतर जिंदा जलने से जलकर मौत हुई है। लेकिन आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक और (चौथी)कार सवार विक्टोरिया आदित्य की इसी दुर्घटना में जिंदा जलने से मौत होने की पुष्टि कर दी है।

काबिले गौर है कि मृतक विक्टोरिया आदित्य के पिता सीएल आदित्य कल से ही कह रहे थे कि इस दुर्घटनाग्रस्त कार में उनकी बेटी भी सवार थी। और दुर्घटना में उसकी भी मौत हुई है। लेकिन पुलिस उनके दावे को खारिज कर रही थी। जबकि कोरबा एनटीपीसी में कार्यरत सीएल आदित्य का कहना यह था कि कार में पिछली सीट पर मिली चाबी उनकी लड़की विक्टोरिया आदित्य के गया विहार स्थित मकान के ताले की ही है। इसी आधार पर वे बार-बार दावा कर रहे थे कि कार की पिछली सीट पर उनकी बेटी विक्टोरिया आदित्य भी बैठी थी जिसकी जलने से मौत हो गई। बहरहाल आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साबित हो गया है कि शनिवार की रात को रतनपुर बेलगहना रोड पर हुई दुर्घटना में कुल 4 लोग जिंदा जल गए थे। जिनमें शाहनवाज खान, अभिषेक कुर्रे, के साथ याशिका मनहर और विक्टोरिया आदित्य भी दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से कार के भीतर ही जिंदा जलने वालों में शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad