सी एन आई न्यूज़ संजू महाजन संवाददाता
खैरागढ़: जिला कार्यालय सहित सभी विभागों में किया गया ध्वजारोहण, हर्षोल्लास के साथ मना 74 वां गणतंत्र दिवस
कलेक्टर ने दिया सन्देश -टीम भावना के साथ, नवगठित जिला को विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुचायें
पुलिस अधीक्षक कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का ध्वजारोहण अंकिता शर्मा ने किया
नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में ध्वजारोहण अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र वर्मा ने किया किया गया
कृषि उपज मंडी खैरागढ़ में ध्वजारोहण अध्यक्ष दशमत जंघेल ने किया
कृषि उपज मंडी गंडई मे अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया
जिले के अन्य सभी शासकीय, अर्धशासकीय, समिति व संस्थानों में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया
खैरागढ़ 27 जनवरी 2023
नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई मे 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय के प्रागंण में कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात उन्होंने गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने शासकीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि सब मिलकर टीम भावना के साथ काम करते हुए नवीन जिले को विकास के नई ऊंचाईयों पर पहुचायें।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आभा तिवारी, टन्केश्वर प्रसाद साहू, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी.राव, प्रभारी जनसम्पर्क डॉ. मक़सूद सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।पुलिस अधीक्षक कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का ध्वजारोहण अंकिता शर्मा ने किया, अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए। वनमंडल खैरागढ़ का ध्वजारोहण वनमंडलाधिकारी ने किया।
कार्यालय नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में ध्वजारोहण शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खैरागढ़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी और स्टाफ उपस्थित थे। जनपद अध्यक्ष लीला प्रकाश मंडावी ने जनपद पंचायत खैरागढ़ का ध्वजारोहण किया। अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। कृषि उपज मंडी खैरागढ़ अध्यक्ष दशमत जंघेल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दैरान अधिकारी कर्मचारी हर्ष उल्लास के साथ कार्यक्रम मैं सम्मिलित हुए। कृषि उपज मंडी समिति गंडई मे अध्यक्ष श्री संजू सिंह चंदेल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया कार्यक्रम में मंडी सचिव पवन मेश्राम, मंडी सदस्य,जनप्रतिनिधि और व्यापारीगण उपस्थित रहे।
डाइट खैरागढ़ में ध्वजारोहण प्राचार्य डॉ. के. वी. राव ने किया। कार्यालय उद्यानिकी विभाग द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम उद्यान रोपणी कुकुरमुड़ा मे किया गया. ध्वजारोहण रविंद्र कुमार मेहरा ने किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड खैरागढ़ में तहसीन अख्तर खान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यालय कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) छ. स्टे. पा. डिस्ट्री. कं. लि. संभाग खैरागढ़ मे ध्वजारोहण कार्यपालन अभियंता छगन शर्मा द्वारा किया गया। कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड छुईखदान में ध्वजारोहण राजेश मडावे, सहायक अभियंता द्वारा किया गया।
पशु चिकित्सालय में ध्वजारोहण डॉ. तुशांत रामटेके वीएएस ब्लाक खैरागढ़ द्वारा किया गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नीलम राजपूत ने खैरगढ़ कार्यालय और रमेंद्र डड़सेना ने वि. ख. शिक्षा कार्यालय छुईखदान का ध्वजारोहण किया, इस दौरान स्टॉफ उपस्थित हुए। बाल विकास परि० छुईखदान में परियोजना अधिकारी श्रीमती रेणु हेनरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अन्य सभी शासकीय, अर्धशासकीय, समिति व संस्थानों में जनप्रतिनिधि/संस्था प्रमुख के द्वारा ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.