नगर में विकास कार्यों को लेकर अहम बैठक हुई आयोजित
विकास के कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
संजीवनी क्लीनिक निर्माण को लेकर बनीं सहमति
सी एन आई न्यूज छपारा सिवनी में रविकुमार की रिपोर्ट
नगर परिषद कार्यालय में गत दिवस बुधवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें कई मुद्दों पर यह पर पार्षदों के द्वारा चर्चा की गई, जिससे कुछ मुद्दों को लेकर पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कराई जिस को हटा दिए गया। इस बैठक में नगर परिषद की अध्यक्ष निशा पटेल, उपाध्यक्ष ठाकुर शिव कांत सिंह और सभी वार्डों के पार्षद बैठक में मौजूद रहे।
25 लाखों रुपए की लागत से संजीवनी क्लीनिक की जाएगा निर्माण
बैठक में मुख्य रूप से जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्थित मछली मार्केट अन्यत्र किसी और स्थान पर ले जाने को लेकर भी चर्चा हुई, वही देसी शराब दुकान को भी हटाए जाने को लेकर इस बैठक में चर्चा की गई है, साथ ही नगर के मोक्ष धाम के आसपास विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई, वही मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान की भूमि के मार्ग के संबंध में भी यहां चर्चा की गई है, साथ ही नगर की सिंचाई काॅलोनी विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय के समीप 25 लाख रुपए की लागत से एक संजीवनी क्लीनिक निर्माण किया जाना है, साथ डंपिंग यार्ड में बाउंड्री वॉल निर्माण किया जाएगा इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड में अलग-अलग मद की भूमि है
जिसकी वजह से कई पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसका मद परिवर्तन कर कर पीएम आवास योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिल सके इसको लेकर भी यहां पर चर्चा की गई है और प्रस्ताव पास किया गया है। कचरा संग्रहण करने के लिए वाहन खरीदे जाएंगे साथ ही जिसको लेकर भी सहमति बनी है वहीं नगर परिषद अध्यक्ष निशा पटेल ने बताया कि आपसी भूमि विवाद के हम लोग को लेकर भी यहां चर्चा की गई साथ ही नगर में प्रमुख स्थानों पर शौचालय निर्माण किए जाने को लेकर भी यह टेंडर बुलाएं गए हैं उनके निर्माण को लेकर भी यहां पर चर्चा की गई ऐसे नगर विकास को लेकर कई अहम मुद्दों पर सभी पार्षद गणों की सहमति बनी है
इन मुद्दों पर नहीं बनी पार्षदों की सहमति
इस बैठक में जिन मुद्दों पर सहमति नहीं बनी उनमें मुख्य रूप से नगर के सिंचाई कॉलोनी स्थित पुराने गोदाम में बनाये गये बैडमिंटन कोर्ट को लेकर है जिसका जनहित से कोई सरोकार नहीं। वैसे नियम से वह भवन सिंचाई विभाग के अंडर में है जिसका सर्वप्रथम मद परिवर्तन होना जरूरी है, वही आदि नगर परिषद प्रयास करें तो सम्पूर्ण सिंचाई कॉलोनी की भूमि का मद परिवर्तन करवाये जिससे वहां रहने वाले बाशिंदों को भी नगर परिषद से मूलभूत सुविधाए मुहैया हो सके।
वही नगर में सीसीटीवी कैमरे और विज्ञापन हेतु एलईडी टीवी का प्रस्ताव अभी निरस्त कर दिया गया है। सर्वप्रथम नगर की सम्पूर्ण टूटी फूटी सड़कों, नालियों, पेयजल की पाईप लाईन दुरुस्त की जाये जिसकी नगर वासियों को अंति आवश्यकता है।
इस बैठक में सभी सभापति अध्यक्ष निशा पटेल, उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह, नगर परिषद सीएमओ श्याम गोपाल भारती, पार्षदों में विशाल सिंह ठाकुर ,रामेश्वर बंजारा, धर्मेंद्र जैन, राकेश भारद्वाज, मोनू कोष्टा, निर्मला ठकरिया, शिवनीता राजपूत, हेमलता सोनी, प्रीति सिसोदिया, सोनल श्रीवात्री सहित अन्य पार्षद बैठक में मौजूद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.