एबीवीपी सम्मेलन में छात्रो के साथ कांग्रेसी विधायक व उनके कार्यकर्ताओ द्वारा की हिंसा निंदनीय-लोकेश यदु
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- (पलारी) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में अमृत महोत्सव अमृत महोत्सव के निमित आयोजित हो रहे छात्र सम्मेलन में कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा की गई मारपीट तथा हिंसा की छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य लोकेश यदु ने कड़े शब्दों में निंदा की है लोकेश यदु ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि तखतपुर नगर में आयोजित छात्र सम्मेलन में कार्यक्रम के पूर्व ही स्थानिय विधायक व कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ आयोजन स्थल पर पहुंची वहाँ उपस्थित एबीवीपी कार्यकर्ताओ और सामान्य छात्रो के साथ मारपीट व हिंसा की यह घटना कांग्रेस के दंगाई चरित्र तथा हिंसक इतिहास को पुनः उजागर करती है। कांग्रेस नीत प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान आत्मनिर्भरता तथा स्वालम्बन के प्रति छात्रो के प्रयासों को हिंसा कर झुठलाने का असफल प्रयास कर रही है।इस हिंसा ने प्रदेश के युवाओ के प्रति कांग्रेस की ओछी मानसिकता प्रगट कर दिया है इस सम्मेलन में सहभाग करने आये युवा छात्रो के साथ कांग्रेस विधायक रश्मि सिंह तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा मारपीट करना अत्यंत घृणित तथा शर्मनाक है इसकी कड़ी शब्दो मे निंदा करते है।।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.