तहसील पाटन मानिकपुरी पनिका समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 29जनवरी को संपन्न
हितेश मानिकपुरी / रायपुर। पाटन जिला दुर्ग में आज मानिकपुरी पनिका समाज का स्नेह सम्मेलन एवं मिलन समारोह में सैकड़ों की तादाद में जुटे सामाजिक जन इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. आशीष वर्मा(ओ एस डी मुख्यमंत्री छग), ने पनिका समाज को कबीर पंथ का मूल जाति बताते हुए अन्य समुदाय का पथप्रदर्शक समाज कहा।वहीं तहसील इकाई पाटन को 15लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन की स्वीकृति की जानकारी प्रदान करते हुए दस हजार भेंट राशि दी।वहीं साजा ब्लॉक के वक्ता तारण दास मानिकपुरी (जिला सचिव मापस बेमेतरा)ने मंच से कहा कि सबके नाचे गाए ,पनिका के मटकाए।।हमारा समाज आध्यात्मिक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध समाज है--और उतनी ही समृद्धता विभिन्न सांस्कृतिक कलाओं में भी है।अज्ञानतावश कुछ अन्य लोग हमारे समाज का नाम कोटवार समझते हैं,और यही हमारे समाज का मूल कार्य मान बैठते हैं। बल्कि इससे इतर कोटवार एक सरकारी नौकरी का पदनाम है,हमारे समाज का मुलकार्य कबीरपंथ के सिद्धांतों के आधार पर समुदाय में ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना है।मानिकपुरी पनिका समाज समुदाय को सत्य की राह दिखाने वाला गुरु समाज है। वहीं समाज मे लोग यदि सबसे ज्यादा किसी बात पर चिंतित रहते हैं,तो वो अपने बेटी/बेटों के विवाह को लेकर रहते हैं।जिसकी तलाश में बहुत सा समय ,श्रम और धन खर्च कर डालते हैं।जिसे आश्वस्त करते हुए बताए कि वाट्सप ग्रुप के माध्यम से अपने क्षेत्र के पदाधिकारियों के माध्यम से वैवाहिक ग्रुपों में सेंड कीजिये,समाज से जानकारियों के साथ जुटे रहने की अपील की।वहीं पूरी दुनिया मे मानिकपुरी पनिका का मेला नाम से मशहूर हमारे समाज के संत मनिहार दीवान साहब की तपोभूमि मुसवाडीह(साजा) में अवश्य सम्मिलित होने का आह्वान किये। इस कार्यक्रम में निम्नानुसार अतिथियों को पाटन तहसील इकाई ने शाल-श्रीफल से समानित किये।अध्यक्षता कर रहे मान अशोक साहू(उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग),श्री भूपेंद्र कश्यप(अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन), अति विशिष्ट अतिथियों में श्री ललित दास मानिकपुरी(प्रांतीय अध्यक्ष मापस छग),श्री सुंदर दास मानिकपुरी(प्रांतीय उपाध्यक्ष मापस छग),श्री सुरेश दास मानिकपुरी(जिला अध्यक्ष मापस दुर्ग),श्री राजेन्द्र साहू(अध्यक्ष जिला स.बैंक दुर्ग),श्रीमती रामबाई सिन्हा जी(अध्यक्ष ज पँ पाटन),श्रीमती चित्ररेखा मानिकपुरी(अध्यक्ष महिला मापस संगठन पाटन)श्री महंत किसन दास मानिकपुरी रहे।इसके अलावा अन्य जिले से भी अतिथि श्री तारण दास मानिकपुरी(जिला सचिव मापस बेमेतरा),श्री किसुन दास मानिकपुरी(अध्यक्ष मापस रामनगर भिलाई),श्री दीपक दास(प्रंतीय मीडिया प्रभारी )आदि भी रहे।
वहीं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ ललित मानिकपुरी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुंदर दास मानिकपुरी ने प्रदेश इकाई की ओर से प्रशस्ति पत्र निम्नानुसार प्रदान किए।
उक्त कार्यक्रम में मानिकपुरी पनिका समाज तहसील इकाई पाटन के श्री रामदास मानिकपुरी(अध्यक्ष),श्री साहेब दास मानिकपुरी(उपाध्यक्ष),श्री गोपाल दास मानिकपुरी(सचिव),श्री हिम्मत दास मानिकपुरी(सहसचिव),श्री अनिल दास मानिकपुरी(संगठन मंत्री),श्री शोभादास मानिकपुरी(सलाहकार),श्री नोहर दास मानिकपुरी(सलाहकार) इन पदाधिकारीयों के साथ साथ परदेसी दास जी रानीतराई ,नरोत्तम दास जी बिहारी बिहारी अरुण दास डिघारी,दशरथ दास सेलूद,संतोष दास देवादा, बहुर दास मोखली,भीखम दास रानीतराई आदि रहे। इस वृहद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला बच्चों सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटे।भोजन प्रसादी के साथ समाज के प्रतिभावान बच्चों द्वारा उक्त कार्यक्रम के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम ने भी छटा बिखेरी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.