राम नाम के बिना जीवन अधूरा
दो दिवसीय मानसगान अयोजन में पहुंचे विक्रम धुर्वे
सी एन आई न्यूज दल्ली राजहरा से हर्ष रामटेके की रिपोर्ट
डौंडी/दल्लीराजहरा
राजहरा बाबा विकास समिति द्वारा राजहरा बाबा मंडाई के अवसर पर दो दिवसीय मानस का आयोजन किया गया। मानस गायन महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप विक्रम धुर्वे ( जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि) विशेष अतिथि के रूप में राकेश द्रीवेदि (अध्यक्ष भाजपा मंडल दल्ली राजहरा), विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिवांगी ध्रुव ( वार्ड पार्षद) युवराज साहु (अध्यक्ष तहसील साहू संघ), एके ठाकुर,संतोष जैन, लखन साहू, सुमित जैन, आशीष गुप्ता (समाज सेवी) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विक्रम धुर्वे ने राजहरा बाबा के जयकारे करते हुए राजहरा बाबा विकास समिति को दो दिवसीय मानस गायन महोत्सव के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा जीवन में अगर कुछ करना है तो राम नाम लेना बहुत जरूरी है श्री राम के बिना हमारा जीवन असफल है।इस दौरान समिति के रामेश्वरम, जीतू,दीपक व राजहरा बाबा विकास समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.