Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 15, 2023

एसपी विजय अग्रवाल ने ली कोर्ट मोहर्रिर कर्मचारियों की बैठक

  



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जांजगीर चांपा - पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा आज माननीय न्यायालयों में कार्यरत् पीसीडी / एपीसीडी कोर्ट मोहर्रिर कर्मचारियों की बैठक ली गई। इस बैठक में मुख्य रूप से सर्च / रिकार्ड स्लिप में फिंगर प्रिंट तैयार करने के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशन में जिलांतर्गत नेशनल आटोमेटिक फिंगरप्रिंट आइडियेन्टीफिकेशन सिस्टम यानि नेफिस का कार्य संचालित है। नेफिस के माध्यम से सर्च / रिकार्ड स्लिप का ऑन लाईन डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। उक्त संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभाकक्ष में आज प्रशिक्षण का आयोजन किया गया , जिसमें जिला अभियोजन कार्यालय जांजगीर में कार्यरत् पीसीडी / एपीसीडी एवं माननीय न्यायालयों में कार्यरत् कोर्ट मोहर्रिर सहित डीसीबी / डीसीआरबी एवं नेफिस सेल में कार्यरत् सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। जिसमें सर्व / रिकार्ड स्लिप प्रोफार्मानुसार सही- सही एवं साफ सुथरा फिंगर प्रिंट तैयार करना , स्लिप में कालमानुसार आरसीएन / पीसीएन नम्बर तैयार भरना एवं नेफिस सेल के माध्यम से डाटा बेस तैयार करना। पुलिस कार्यालय जांजगीर में नेफिस सेल में लाईफ हैण्ड प्रिंट लेने के सम्बंध में जानकारी दी गई। उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित कर्मचारियों को फिंगर प्रिंट अंतर्गत विवेचना के दौरान घटना स्थल से चांस प्रिंट , पेटर्न की पहचान , वर्गीकरण , सब वर्गीकरण की मौखिक जानकारी दी गई।अपराधों में विवेचना के दौरान फिंगर प्रिंट का महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। माननीय न्यायालय द्वारा सजा प्राप्त बंदियों का रिकार्ड स्लिप में फिंगर प्रिंट तैयार करना , रिकार्ड स्लिप के सभी कालमों को सही-सही एवं साथ सुथरा भरने सहित अपराध के धारावार सजा के विवरण को विस्तार से लेख करने साथ ही नेफिस सेल के माध्यम से डाटा बेस तैयार कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिलांतर्गत थाना / चौकियों में धारा 04 (01-04) जाफी जप्तशुदा दो पहिया / चार पहिया वाहन एवं जप्तशुदा अन्य सम्पत्ति का माननीय न्यायालय में धारा 403 भादवि का ईश्तगाशा पेश  कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad