विपिन यादव को डोंगरगढ़ शहर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पदयात्रा के प्रभारी बनाए गए
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी ने जिला कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री एवं जनपद सदस्य विपिन यादव को डोंगरगढ़ शहर कांग्रेस कमेटी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पदयात्रा का प्रभारी नियुक्त किया है ज्ञात हो कि यह पदयात्रा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में 26 जनवरी से प्रारंभ होकर पूरे 2 माह चलते हुए 26 मार्च को समाप्त होगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा करते हुए करते हुए शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना है साथ ही यह यात्रा राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन एवं तारतम्य में की जा रही है। विपिन यादव के डोंगरगढ़ प्रभारी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है एवं कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई देकर यात्रा को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है। विपिन यादव पहले छोरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं, जनता के बीच कार्य करने का उन्हें अच्छा खासा अनुभव है। जिसका लाभ डोंगरगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.