*माननीय मोहम्मद अकबर जी मंत्री परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रेगांखार के नवनिर्मित थाना भवन का अवलोकन, सरईपेतरा, धामिनडीह पुलिया निर्माण का भूमिपूजन, सामुदायिक भवन रेंगाखार का लोकार्पण, ग्राम पंचायत बरेण्डा का पंचायत भवन का लोकार्पण, प्राथमिक शाला खम्हरिया का लोकार्पण, ग्राम पंचायत सरईपतेरा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण का किया गया।*
*नवनिर्मित फोर्टीफाइड थाना भवन का पूजा अर्चना कर रिबन काट कर किया गया शुभारंभ।*
*जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक वनांचल ग्रामवासियों को दी गई जानकारी।*
*पुलिस के अधिकारी/जवान एवं सम्मानीय अतिथि गण व वनांचल ग्राम वासियों के बीच बैठकर किया गया भोजन।*
कबीरधाम जिले के थाना रेगांखार परिसर में नवनिर्मित थाना भवन, का दिनांक-14.01.2023 को पुलिस महानिदेशक(छ.ग.) के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री आनंद छाबड़ा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा नवनिर्मित थाना भवन का अवलोकन एवं पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मोहम्मद अकबर जी मंत्री परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपनी गरिमामई उपस्थिति देकर उक्त भवन का रिबन काटकर, पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।
CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.