श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में भव्य मेले का आयोजन
रिपोर्टर बैजनाथ पटेल (कोंचरा
)
बेलगहना /,बसंत पंचमी के पावन पर्व पर पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया गया श्री सिद्ध बाबा महाराज एवं श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन स्वामी सदानंद परमहंस जी महाराज की प्रेरणा, व, श्री श्री 108 श्री महात्मा शिवानंद जी एवं सभी संतों के सानिध्य में आयोजित बसंत पंचमी महोत्सव पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बेलगहना के श्री सिद्ध बाबा आश्रम पहाड़ी अंचल पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेला एवं रुद्र यज्ञ रामचरित मानस आयोजित किया गया। जो 25 जनवरी 2023 दिन बुधवार से प्रारंभ होकर 30 जनवरी 2023 दिन सोमवार तक चला । बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मानस मंच में वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कि गई। वहीं मुख्य मंदिर के सामने यज्ञशाला में रुद्र यज्ञ कुंड में श्रद्धालु भक्त प्रतिदिन बड़ी संख्या में भगवान यज्ञ देव की परिक्रमा करने पहुंचे आश्रम परिसर में 25 जनवरी से श्री रामचरित मानस की गंगा प्रवाहित किया गया ।मानस मंच में विभन्न स्थानों से आए मानस मर्मज्ञ प्रवचनकार संगीतकार प्रस्तुति दिए।मेले का आयोजन लगातार 69 वर्ष से किया जा रहा है।बेलगहना मेले का विशेष महत्व है। मेला आस्था के साथ ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आश्रम परिसर पहुंच कर मंदिर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों का आध्यात्मिक लाभ ले रहे थे। मंदिर परिसर में आकर जहां दर्शन लाभ व धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आस्था का माहौल बना हुआ था। वहीं मेले में विभिन्न पकवानों के साथ साथ हवाई झूला ,ब्रेक डांस झूला आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।30 जनवरी दिन सोमवार को श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज के परम सानिध्य में रुद्र यज्ञ पूर्णाहुति , श्री रामचरित मानस समापन, ब्रह्मभोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त प्रसाद ग्रहण किए।इस मेले का लुत्फ उठाने बहुत दूर दूर से लोग पहुंचे। बिलासपुर,कोटा, लोरमी,पेंड्रा,कोरबा,मरवाही से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचे हुऐ थे। इस आयोजन में पुलिस प्रशासन,रेल प्रशासन, विद्युत विभाग,जल विभाग,ग्राम पंचायत, सेवा समिति,एवं प्रमुख रूप से प्रबंध समिति के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनी रहा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.