बिना पैंकिंग व एक्सपायरी तिथि लिखे पानी पाउच फैक्ट्री में जिला प्रशासन ने छापामारी ।
पानी पाउच की जांच करने जिला प्रशासन ने पानी पाउच जब्त की ।
पिथौरा/ नगर सहित अंचल में इन दिनों अमान्य पानी पाउच जिसमें ना तो पैंकिग तिथि और ना एक्सपायरी तिथि लिखी है जिसकी बिक्री धड़ल्ले से जारी है जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है । ये बिना निर्धारित तिथि के पानी पाउच बोरी कई कई दिन से कभी या कभी वहाँ अर्थात कोई भी धार्मिक आयोजन हो , सामाजिक आयोजन हो लोग इसका उपयोग कर रहे है कोई सजग है तो इसका उपयोग नहीं करते पर अनजान व्यक्ति युवा , बुजुर्ग , बच्चे इस पानी के उपयोग करते है जिसका कभी कभी बुरा असर देखने को मिला है किसी को पीलिया , डिसेंट्री , पेट दर्द जैसे बीमारी हो रही है । बिना पैंकिंग तिथि व एक्सपायरी तिथि के उपयोग में आ रहे पानी पाउच की धड़ल्ले से बिक्री की शिकायत पर जिला प्रशासन की टीम आज नगर में दबिश देकर जांच पड़ताल की इसके अंतर्गत स्थानीय रावण भाटा में स्थित देवधारा जय भोले बेवरेज पानी पाउच फैक्ट्री में जिला फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने दबिश देकर छापामार की कार्रवाई की । जिस पर बिना एक्सपायरी डेट व पैकिंग डेट लिखे पानी पाउच पाये जाने पर जांच पड़ताल करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पूछताछ की । जानकारी अनुसार विगत दिनों से बिना पेकिंग तिथि व एक्पायरी तिथि के धड़ल्ले से मार्केट और नगरों में बिक्री की जा रही थी जिस पर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा था लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की और प्रशासन ने शिकायत के आधार पर छापामार की कार्रवाई की ।
नगर के जय भोले पानी पहुंच बेवरेज में छापामार की कार्रवाई की गई जिला प्रशासन के अधिकारी श्रीमती ज्योति भानु और उनकी टीम ने फैक्ट्री के संचालक भावेश गोयल से पूछताछ करते हुए फैक्ट्री में रखे पानी पाउच की जांच पड़ताल की शिकायत सही पाते हुए अधिकांश पानी पाउच बोरी पर मैन्युफैक्चरिंग डेट एक्सपायरी डेट नहीं पाए जाने की कार्यवाही की गई साथ ही कुछ पानी पाउच को सैंपल के लिए जिला लैब भेजा गया है अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया पानी पाउच बोतलबंद में मैन्युफैक्चरिंग डेट एक्सपायरी डेट की अनिवार्यता रहती है इसके बिना बिक्री नहीं की जा सकती ना ही उत्पादन किया जा सकता है जांच में ले गए पानी पाउच लैब से जांच में पानी खराबी पाया गया तो फैक्ट्री के संचालक के ऊपर कार्रवाई की बात कही । बहर हाल जिला प्रशासन ने गंभीरता से अमान्य पानी पाउच या बिना पैंकिग व एक्सपायरी तिथि लिखे बिक्री कर रहे पानी पाउच व बोतल बनाने वाले फैक्ट्री मालिकों पर कार्रवाई करें तो किसी के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने से रुक जाएगा ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.