मुंगेली...जिला पंचायत सीईओं ने गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की
मुंगेली 28 जनवरी 2023// जिले में गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस राजपूत ने कल 27 जनवरी को जिला पंचायत के सभा कक्ष में गौठान के नोडल अधिकारी एवं पंचायत सचिवों की बैठक ली। बैठक में उन्होने सक्रिय गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत दो रूपये प्रति किलो के दर से गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं विक्रय के संबंध में जानकारी ली। उन्होने नोडल अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों को गौठान में क्रय किये गये गोबर से वर्मी कम्पोस्ट रूपान्तरण शासन के निर्देशानुसार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी श्री अशीष ठाकुर सहित मुंगेली एवं लोरमी विकासखण्ड के गौठान नोडल अधिकारी एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.