Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 9, 2023

सरगुजा आईजी ने किया तातापानी मेले की तैयारियों का निरीक्षण

 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बलरामपुर - मुख्यमंत्री के जिला बलरामपुर आगमन के दृष्टिगत एवम् तातापानी महोत्सव में उमड़ने वाली जनसैलाब के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आज पुलिस महानिरीक्षक महोदय सरगुजा राम गोपाल गर्ग जिला बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने विधायक रामानुजगंज  वृहस्पत सिंह , पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मोहित गर्ग तथा कलेक्टर बलरामपुर विजय दयाराम  के साथ तातापानी मेला पहुंचकर मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बताते चलें तातापानी महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य झारखंड से भी अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुवों का आना जाना होता है। बलरामपुर पुलिस द्वारा पूरे तातापानी मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने हेतु भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की जा रही है , मेले में पुलिस द्वारा एक स्थाई कंट्रोल रूम एवं दो पुलिस सहायता केंद्र खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं। दरअसल तातापानी महोत्सव 2023 दो वर्षो के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है। दो वर्षों तक लगातार वैश्विक महामारी कोरोना के चलते तातापानी महोत्सव का आयोजन नही किया गया था। वही इस वर्ष तातापानी महोत्सव 2023 की तैयारियां जिला प्रशासन के द्वारा वृहद पैमाने पर की जा रही है। इसके साथ ही तातापानी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति देने मेहमान कलाकर भी तातापानी में आमंत्रित किये गये हैं। इसके अलावा जिले के विकास पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से प्रदर्शनी लगायी जा रही है। उल्लेखनीय है कि बलरामपुर जिला मुख्यालय से लगभग बारह किलोमीटर दूर स्थित तातापानी प्राकृतिक रूप से निकलते गरम पानी के लिये प्रदेश भर में प्रसिद्ध है। यहां के कुण्डों व झरनों में धरातल से बारह माह गरम पानी प्रवाह करता रहता है , ऐसी मान्यता है कि यहां गरम पानी से स्नान करने से सभी चर्म रोग खत्म हो जाते हैं। मकर संक्रांति पर्व के दौरान तातापानी महोत्सव की अद्भुत छटा देखने को मिलती है। तातापानी महोत्सव को लेकर पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो जाता है। तीन दिनों तक तातापानी मेले की धूम देखने को मिलती है। तातापानी महोत्सव 2023 में  काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने संभावना है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा राम गोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मोहित गर्ग द्वारा तातापानी पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान विधायक रामानुजगंज बृहस्पत सिंह , पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा राम गोपाल गर्ग , पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मोहित गर्ग , कलेक्टर बलरामपुर विजय दयाराम , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सुशील नायक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन प्रशांत कतलम सहित जिला पुलिस बल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad