विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम गोर्राटोला में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसके समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मोहला मानपुर इंद्रशाह मंडावी रहे। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुरुवात किया गया। विधायक ने दोनो टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त पश्चात सिक्का उछालकर टॉस करवाया और निर्णायक मुकाबले का शुरुवात कराया।
विधायक ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार खेल खिलाड़ी के हित में लगातार कार्य कर रही है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से खेल गतिविधि के साथ साथ अन्य कार्यों हेतु भी राशि जारी कर रही है। जिससे हमारे युवा साथियों को सामाजिक एवम सांस्कृतिक गतिविधि करने हेतु सुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार राज्य के आर्थिक सुदृढ़ीकरण हेतु कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष कुमारी बाई जुरेशिया, सरपंच बिहारी लाल, उपसरपंच टीकम लाल, पटेल तिवारी लाल यदु, डेरहा राम मेश्राम, भगवान साय भूआर्य, अनीता मंडावी, चित्ररेखा यादव, अनुसुइया रावते, मोनू साहू एवम ग्रीन टीम सहित सैकड़ों खिलाड़ी एवम हजारों दर्शकगण उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट....



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.