डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम तोतलभर्री में गोंडवाना यूथ क्लब एवं ग्रामवासी के संयुक्त तत्वधान में रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता रखा गया जिसमें डोगरगढ़ विधायक अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण माननीय भुनेश्वर बघेल कबड्डी के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे जहां ग्रामीण एवं आयोजन समिति द्वारा आतिशबाजी एवं बाजा गाजा के साथ स्वागत किया गया स्वागत करने वाले टीम को 1000 - 1000 रुपए देकर प्रोत्साहित किए तथा मंच पर फुगड़ी गीत गाने वाली महिला को भी नगद राशि देकर प्रोत्साहित की आयोजन समिति को नगद ₹5000 का सहयोग दिया तथा अपने उद्बोधन में सरकार की उपलब्धि के गिनाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा एवं किसानों की आय बढ़ाने के ऊपर लगातार कार्य हो रहे हैं जिससे किसान भाई बहुत ही खुश है रुके हुए सिंचाई परियोजना जैसे बरनाला नाहर, छिपा ढोडकी नाहर लाइनिंग, देवकट्टा नहर लाइनिंग ,घोटिया हाई
स्कूल से हायर सेकेंडरी में उन्नयन ,वनांचल ग्राम मोबाईल कनेक्टिविटी जैसी अनेक सौगातें मिली है जिससे किसान एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिल रहा है ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में अतिथि का बहुत कम आना होता था विधायक भुनेश्वर बघेल जी के बनने के बाद लगातार सुदूर वनांचल क्षेत्र में भी पहुंच रहे है कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर युथ क्लब घोटिया, दूसरा स्थान एम एस भैसरा, तीसरा स्थान एस टी ब्वॉय घोटिया, चौथा स्थान बब्बा ग्रुप कन्हारगांव ने प्राप्त किया इस अवसर पर उपस्थित थे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा , वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोकुल वर्मा, सेक्टर प्रभारी श्यामसाय टाडेकर महामंत्री राजू सिंह राजपूत , सरपंच चंदन हठीले, संजय उईके ग्राम पटेल भागवत मंडावी ,प्रकाश वर्मा, तिजऊ नेताम ,श्याम सिंह मंडावी, गंगूराम मंडावी, मनोज यादव ,गंया प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र मंडावी ,धनेश यादव,शिव मंडावी आयोजन समिति के पदाधिकारी गोपी नेताम, बबलू उईके, रमण उईके एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.