राजनांदगांव
प्रदेश में लगातार बढ़ती गौतस्करी एवम गौहत्या के मामलो को दृष्टिगत राजनांदगांव के प्रशांत दुबे को मिला विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के गोरक्षा प्रांत प्रमुख का दायित्व
राजनादगांव : -विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विहिप प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे एवं बजरंग दल प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा की अनुशंसा पर राजनांदगांव के प्रशांत दुबे को गौ रक्षा के प्रदेश प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया है।श्री दुबे जी काफी लंबे समय से बजरंग दल में अपनी धार्मिक सेवाएं समाज में प्रदान कर रहे हैं जिन्हे समाज के हिंदूजन सशक्त एवम मजबूत हुए है।इन सेवाओं से वे नगर संयोजक से लेकर विभाग संयोजक तक के पद पर अपने संगठन की विचारधारा एवं कार्यों का वहन किया। गौ रक्षा के क्षेत्र में बजरंग दल गौ रक्षा विभाग की सेवाओं से राजनांदगांव जिले के समस्त नागरिक भली-भांति वंचित हैं राजनांदगांव की सनातनी युवाओं को संगठित करने में श्री दवे जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है नवीन दायित्व के साथ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के समस्त बजरंगियो ने श्री दुबे जी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.