Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 13, 2023

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे देवराज पारा के नौनिहाल...

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे देवराज पारा के नौनिहाल...

जीपीएम जिले के मरवाही विकास खण्ड रटगा पंचायत का आश्रित देवराज पारा का प्राथमिक विद्यालय यहाँ पर स्कूल भवन तो जर्जर है ही साथ में शौचलय नहीं है, प्रसाधन के लिए बाहर जंगल की ओर शिक्षिकावो सहित नव निहलो को भी जाना पड़ता है।जिससे डर बना रहता है,कभी भी अनहोनी हो सकता है,जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं है।

आदिवासी बाहुल्य वनांचलों का यह हाल है,शासन प्रशासन लाख दावे करले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आता है।ग्रामीण हरिनाम सिंह, भागवत सिंह,प्रताप रजक, दुखी राम प्रजापती,संकर सिंह इन से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन तो है,लेकिन अति जर्जर हालत में है शौचलय किसी भी उपयोग के लायक नहीं है, जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी है, लेकिन इधर कभी झांकने तक को कोई नहीं आता है।

 

      प्रधानअध्यापिका श्रीमती स्यामा सोनवानी प्राथमिक विद्यालय देवराज पारा इन से मिली जानकारी के अनुसार यहां दो शिक्षिका हैं,43बालक,बालिकाओं की संख्या हैं,स्कूल भवन जर्जर हालत में है जिसे छोड़ दिया गया है दो अतरिक्त कमरा है उसी में 1 से 5 तक क्लास संचालित करते हैं।शौचलय तो है लेकिन किसी काम का नहीं है ।जिसकी जानकारी हमारे द्वारा संकुल में और उच्च अधिकारियों को कई बार दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।संकुल सैछड़िक समन्वयक सूरज राय का कहना है,कि स्वच्छता के लिए पंचायत में फंड आता है लेकिन सरपँच सचिव इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।जबकी इनको लिखित में भी दिया गया है,रटगा सरपँच सन्तराम सन्तु का कहना है कि हमारे जानकारी में है हम लोग ग्रामसभा में स्कूल भवन और शौचलय का प्रस्ताव पास कर सूची जिला पंचायत में भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad