भदेरा रोड पैलीमेटा में पुल टूटी, जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे हैं ध्यान।
खैरागढ़ । जिले के भदेरा रोड पैलीमेटा में पुल टूट जाने से सफ़र करने वाले आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को हो रही परेशानी।
यातायात बाधित होने से लोग काफी परेशान हैं।
क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की लापरवाही के चलते इस मार्ग के पुल पुट चुके हैं।
आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से भदेरा सड़क मार्ग पैलीमेटा का पुल टुट गया है। लोगों को इस मार्ग में सफर करने में परेशानी हो रही है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इस मार्ग की पुल सुधार करने में कोई कोशिश नहीं कर रही है।
सफ़र करने के दौरान की बार वाहन पुल के गड्ढे में फस जाते हैं।
यहां पुल का सुधार नहीं हुआ तो गंभीर हादसा हो सकता है।
बताया जाता है कि इस मार्ग से अवैध तरीके से भारी मात्रा में बड़ी बड़ी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है।
जिसके चलते सड़क जर्जर हो रहे हैं।
क्षेत्र के सरपंच एवं जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य भी इस मार्ग की पुल को सुधार कराने की दिशा कोई पहल नहीं की जा रही है।
आपको बता दें की देखना ये है की खबर लगने के बाद क्या प्रशासन यह मार्ग की पुल की समस्याओं का समाधान करती है।
देखिये CNI NEWS के अगले अंक पर शेष।
सी एन आई न्यूज खैरागढ़ से सोमेश कुमार लहरें की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.