विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ केरियर मेला।
सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी - आज दिन- शुक्रवार, दिनांक 20/01/2023 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में कैरियर मेला का आयोजन किया गया।
सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गोपालगंज के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे स्टार योजना अंतर्गत व्यवसायिक शिक्षा के ट्रेड्स एवं जोबरोल्स की समुचित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु आयोजित केरियर मेला कार्यक्रम विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में विघालय परिवार द्वारा फूलमालाओं से आपका स्वागत किया। इस दौरान श्री दिनेश राय मुनमुन ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रा-छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यवसायिक की ओर अपना केरियर बनाने की सलाह दी। इस अवसर पर सर्वश्री सरपंच हरिशंकर साहू, विधायक प्रतिनिधि अर्पित पाठक, प्राचार्य श्रीमती अंजली शरण मेकेंजी, बेनी चंद्रबंशी जनपद सदस्य, हरिगिरी गोस्वामी, संतोष विश्वकर्मा सहित शिक्षक- शिक्षिकाओं छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन छपारा के तहसील कार्यालय में आयोजित अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.