Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 28, 2023

बैगलेस डे पर संकुल केन्द्र जम्हर में विविध आयोजन।

 बैगलेस डे पर संकुल केन्द्र जम्हर में विविध आयोजन।



महासमुंद।

भारत सरकार द्वारा 2020 में न्यू एजुकेशन पॉलिसी लाई गई है इस पॉलिसी को 100 परसेंट छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।

    इसी के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के लिए प्रत्येक शनिवार को बैगलेस डे के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है । ताकि बच्चे खेल खेल में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सप्ताह में 1 दिन स्कूल में पाठ्यक्रम से सम्बंधित अन्य करिकुलम को सीख सकें।

   इसी के तहत संकुल केंद्र जम्हर के सक्रिय संकुल समन्वयक टेकराम निषाद द्वारा संकुल स्तरीय बैगलेस डे का आयोजन किया गया जिसमें संकुल भर के लगभग 300 बच्चों ने प्रतिभागिता दी।

      कार्यक्रम में गणितीय कौशल, लेखन कौशल व पठन कौशल पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई व 40 विजेताओं को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

         कार्यक्रम का शुभारंभ व समापन मुख्य अतिथि द्वारिका पटेल सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी विकास खंड कार्यालय पिथौरा के द्वारा किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा विभाग की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का दायित्व हमारे शिक्षक पर होता है आने वाले दिनों में नई शिक्षा नीति के अनुसार गतिविधियों के संचालन हेतु तैयार रहने की अपील करते हुए बस्ता विहीन कक्षा की अवधारणा पर प्रकाश डाला उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से भयमुक्त वातावरण में साले गतिविधियों के सफल आयोजन की प्रशंसा की ।

      कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे अरुण कुमार देवता विकासखंड नोडल अधिकारी साक्षरता ने कहा की बच्चों में संस्कार की महती आवश्यकता है इस तरह के आयोजनों से बच्चों में संस्कारों को अंतर्ग्रहण करने की क्षमता बढ़ती है और वे एक अच्छा नागरिक के रूप में हमारे समाज से जुड कर हमारे समाज को लाभ पहुंचाते हैं।

     टेकराम निषाद संकुल समन्वयक जम्हर  ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की शनिवार को सांस्कृतिक व खेल तथा भाषायी गतिविधियों के अतिरिक्त करिकुलम से बच्चों में अभिव्यक्ति व नेतृत्व क्षमता के अच्छे विकास अंचल में देखने को मिल रहे हैं।

      कुलेश्वर मारकंडे संकुल प्राचार्य जम्हर ने अगले शनिवार बैगलेस डे में होने वाले गतिविधियों के बारे में बच्चों को बताया और अच्छे से तैयारी कर बच्चों को भाग लेने की आशीष दी वहीं सुरेश चौधरी प्रधान पाठक मिडिल स्कूल जम्हर ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया  व इस तरह के आयोजनों का स्कूल में महत्व पर प्रकाश डाला।

     कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन गणित के व्याख्याता व आज के निर्णायक माधव साहू ने किया उन्होंने बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी 

    आयोजन को सफल बनाने में मितवा समूह के केंद्र प्रभारी पूजा ठाकुर ,पिंकी ध्रुव के अलावा शिक्षक धरणीधर  चौधरी, कुबेर पटेल , कैलाश ठाकुर,भानुमति पटेल ,अमरौतिन बरिहा उदयचंद बरिहा,विद्याधर पटेल , छबिराम जगत , हेमकुमारी पटेल, पवित्र कुमार कुर्रे का विशेष योगदान रहा ।

     कार्यक्रम का संचालन व बीच-बीच में विभागीय योजनाओं का जानकारी देने का काम नवनियुक्त प्रधान पाठक पटेलपारा विद्याधर पटेल द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad