भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम, सेमीनार व् सम्मान समारोह।
राजनांदगांव । समाजिक कार्यकर्ता,नशा मुक्ति प्रचारक, नवोदित कलमकार शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना के प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन को सावित्री बाई फुले सम्मान से सम्मानित किया गया
यह सम्मान मिलने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री रमेंद्र डडसेना,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जी सुधाकर, बी आर सी श्री सतीश श्रीवास्तव और संकुल समन्वयक श्री जी आर टंडन ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
3 जनवरी 2023 मंगलवार को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यायल ऑडिटोरियम में भारत की प्रथम महिला शिक्षा की देवी माता सावित्री फुले एवं फातिमा शेख जी की जयंती पर शिक्षा के विभिन्न आयाम एवं विकास की सम्भावना के तहत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रखा गया।जिसमें मुख्य रूप से अतिथि व् वक्तागण के रूप में उपस्थित :- पद्मश्री फुलबासन यादव जी:- सुकुल दईहान, अंकिता शर्मा जी:- पुलिस अधीक्षक (केसीजी),लोचन पटेल जी:- सामाजिक कार्यकर्ता (भिलाई),लोकेश्वरी नेताम जी:-सामाजिक कार्यकर्ता (गरियाबंद),डॉ एन एस वर्मा जी प्राचार्य:-पं देविप्रसाद चौबे,(गंडई)रानी दुर्गावती कॉलेज (सल्हेवारा),शुसांत कुमार जी:- संपादक दक्षिण कौशल,आदरणीय एडीएस :- (खैरागढ़ न्यायलय), ममता राजेश पाल जी:- जिला पं सदस्य(क्षे.क्र.01),अन्य शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही। जिसमें समस्त वक्तागणो ने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में कार्यरत् विषयों पर उद्बोधन दिया गया एवं माता सावित्री बाई फुले जी एवं फातिमा शेख जी की जीवनी व् संघर्षो के बारे में विस्तार से जानकरी दी गई।साथ ही साथ राजनांदगाँव,केसीजी,व् सुदूर वनांचल क्षेत्रों में बसे लोगों के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जैसे:- शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,समाजिक,आर्थिक,जरूरतमंद लोगों की मदद,महिला सशक्तिकरण,मानवतावादी,समानतावादी,राष्ट्रवादी विचारधारा,अनेक संगठन,जैसे विभिन्न क्षेत्रों में,उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मनित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम को आयोजित करने में "शैक्षणिक प्रगतिशील मंच केसीजी" की रही जिसमें विशेष रूप से कार्यक्रम का संचालन एक बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर,जिला पंचायत सदस्य,सहकारिता विभाग...साहू समाज प्रमुख,बुद्धिजीवी,आदरणीय विप्लव् साहू सर जी द्वारा किया गया।पूरा ऑडिटोरियम लोगों की भीड़ से शुरू से अंतिम तक भरा रहा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.