नई दिल्ली - आध्यात्मिक वक्ता पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर श्रीबाघेश्वर धाम सरकार को वर्ष 2023 के कल्कि गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। इन्हें ये सम्मान आध्यात्मिक क्षेत्र के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिये कल्कि न्यूज़ व कल्कि फाउन्डेशन ट्रस्ट , नोएडा (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रदान किया गया है। बताते चलें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 04 जुलाई 1996 को छतरपुर के पास स्थित गड़ागंज ग्राम में हुआ था। इनका पूरा परिवार आज भी उसी गड़ागंज में रहता है ,जहां पर प्राचीन बागेश्वर धाम का मंदिर स्थित है। यही इनके दादा जी पंडित भगवान दास गर्ग (सेतु लाल) भी रहते थे। इनके दादा जी ने चित्रकूट के निर्मोही अखाड़े से दीक्षा प्राप्त की थी। जिसके बाद वे गड़ा गांव पहुंचे , जहां उन्होंने बागेश्वर धाम मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.