Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 9, 2023

अवैध शराब परिवहन, एक पेटी अंग्रेजी शराब, मोटर सायकिल जप्त

 बंडोल : अवैध शराब परिवहन, एक पेटी अंग्रेजी शराब, मोटर सायकिल जप्त


सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

7, जनवरी 2023 

सिवनी। पुलिस अधीक्षक सिवनी रामजी श्रीवास्तव व्दारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध शराब के विक्रय परिवहन पर नियंत्रण व कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्याम कुमार मरावी, एसडीओपी सिवनी श्रीमति पारुल शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. दिलीप पंचेश्वर व्दारा लगातार सक्रियता के साथ कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 07.01.2023 को थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. दिलीप पंचेश्वर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बेग में अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है सूचना पर थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. दिलीप पंचेश्वर व्दारा स्वंय अधीनस्थ स्टाफ के साथ श्रीमाया होटल के पास घेराबंदी कर मुखिबर के बताये नम्बर की मोटर सायकिल क्र. एमपी-28, एमसी-8193 को घेराबंदी कर रोक कर पास मे मिले बेग को चेक किया, जिसमे अग्रेंजी शराब मेक डबल न.1 के पाव रखे थे। मोटर सायकिल चालक ने अपना नाम संजय पाटिल उम्र 23 साल निवासी बासखेडा थाना चांद जिला छिन्दवाडा का रहने वाला बताया।

उक्त शराब अवैध परिवहन करना पाये जाने से एक पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 8000 रूपये, एक मोटर सायकिल क्र. एमपी-28, एमसी-8193 कीमती 25000 रूपये की जप्ती कर आरोपी के विरुध्द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:- (1) संजय पिता भैयालाल पाटिल उम्र 23 साल निवासी बासखेडा थाना चांद जिला छिन्दवाडा। जप्ती– एक पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 8000 रूपये, एक मोटर सायकिल क्र. एमपी-28, एमसी-8193 कीमती 25000 रूपये।

सराहनीय कार्य:- उ.नि. दिलीप पंचेश्वर, सउनि राजेन्द्र कुमार नागवंशी आर सतीश पाल,

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad