Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 13, 2023

मोहला महाविद्यालय का नाम संभाग स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता में प्रस्तावित...

 


जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12/01/2023 को प्रातः 11 बजे शासकीय स्व .लाल श्यामशाह महाविद्यालय मोहला में आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री इन्द्रशाह मंडावी जी संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला मानपुर के मुख्य आतिथ्य में उदघाटित हुआ जिसमे श्रीमती तेज कुंवर नेताम अध्यक्ष छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अध्यक्षता तथा श्री संजय जैन सदस्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड छ.ग. शासन व श्री एस. जयवर्धन कलेक्टर जिला मोहला मानपुर- अ.चौकी, श्री कमल कपूर बंजारे जिला शिक्षा अधिकारी मोहला- मानपुर- अं.चौकी, कन्हैया राजपुत (जनप्रतिनिधि) सावित्री नेताम (जनप्रतिनिधि), प्राचार्य महाविद्यालय मोहला की विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता में जिले के सभी महाविद्यालय को शामिल किया गया था जिसमें प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या 30 निर्धारित की गई थी। प्रतियोगिता में शासकीय स्व. लालश्याम शाह महाविद्यालय मोहला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता संपन्न होने के पश्चात् जि.शि.अधि. एवं जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के नोडल अधि. श्री कमल कपूर बंजारे के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गए।

प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्कृष्ट विधान सभा अध्यक्ष, उत्कृष्ट मुख्यमंत्री, उत्कृष्ट मंत्री, उत्कृष्ट नेता प्रतिपक्ष, उत्कृष्ट सचिव तथा उत्कृष्ट विधायक का भी चयन किया गया जिन्हें प्रमाण पत्र के साथ ट्रॉफी श्रीमती तेज कुंवर नेताम अध्यक्ष छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सौजन्य से वितरित किये गए ।

अतः संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता हेतु उपरोक्तानुसार जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विजयी टीम (अवलोकनार्थ सूची संलग्न है) शासकीय स्व. लालश्याम शाह महाविद्यालय मोहला का नाम संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता हेतु प्रस्तावित है।


सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad