Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 18, 2023

खैरागढ़ में निर्माणधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर

 खैरागढ़ में निर्माणधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर


‌ कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने स्थल में पहुँचकर प्रगति का लिया जायजा

‌ कलेक्टर ने बेहतर गुणवत्ता के साथ, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

‌संयंत्र क्षमता  6.50 एम एल डी जो कि वर्ष 2050 और आबादी लगभग 55000 के अनुसार डिजाइन

‌जल शोधन संयंत्र का 95% कार्य हो चुका है पूर्ण, शेष कार्य 2 माह में पूरा करने का लक्ष्य

‌खैरागढ़ 17 जनवरी 2023 । केसीजी कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर  ने खैरागढ़ के वार्ड नंबर 3, गंजीपारा में निर्माणाधीन वाटर फिल्टर प्लांट के औचक निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने खैरागढ़ जल आवर्धन योजना के प्रगति का जायजा लिया तथा गुणवत्ता के साथ व समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि जल शोधन की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर अत्यंत जीर्ण हो चुके पुराने सिस्टम की जगह नया सिस्टम निर्माण किया 0जा रहा है।

‌इस जल शोधन संयंत्र क्षमता - 6.50 एम एल डी जो कि वर्ष 2050 और आबादी लगभग 55000 के अनुसार डिजाइन की गई है। जल शोधन संयंत्र का 95% कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य आगामी दो महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ स्थल पर ही इनटेक वेल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे आगामी 2 महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च क्षमता वाले जलागार - परियोजना के अंतर्गत सिविल लाइन में 5 लाख लीटर एवं पिपरिया में 35000 लीटर के जलागार का निर्माण स्वीकृत था जो कि पूर्ण कर लिया गया है। 

‌‌पाईप लाईन विस्तार कार्य - परियोजना के अंतर्गत खैरागढ़ क्षेत्र में आने वाले सभी 20 वार्डो में पाईप लाईन विस्तार का स्वीकृति था, जिसे कि लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त जल शोधन संयंत्र से खैरागढ़ के विभिन्न वार्ड में उपस्थित जलागारों तक भी पाईप लाईन विस्तार किया जा रहा है, जिसे भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है। विभिन्न वार्डो में बिछाई गई पाईप लाईन डिस्ट्रीब्यूशन मेंस एवं जल शोधन संयंत्र से विभिन्न वार्ड के जलागार तक बिछाई गई पाईप राइजिग मेंस की कुल लम्बाई लगभग 80 किलोमीटर है, जिसका कि लगभग 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य भी आने वाले 2 या 3 महीनों में पूर्ण कर लिया जावेगा।

‌‌उक्त परियोजना की प्रगति के अनुसार लक्ष्य में शामिल सभी कार्य अप्रैल 2023 तक पूर्ण कर लिए जाएगें। ताकि खैरागढ़ नगरवासियों को शुद्ध पेयजल मिल सके। इस दौरान कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी खैरागढ़ सूरज सिदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ चित्रदत्त दुबे, जिला जनसंपर्क कार्यालय से डॉ. मक़सूद और सहायक परियोजना अधिकारी प्रकाश तारम उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad