सादक सिवनी बनी धर्म नगरी
श्रीमद्भागवत के साथ शिव जी के अभिषेक में श्रद्धालुओं में उत्साह
सी एन आई न्यूज छपारा/सिवनी से रविकुमार की रिपोर्ट
सिवनी/छपारा राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट ग्राम सादक सिवनी इन दिनों धार्मिक नगरी बन गयी है ग्राम सादक सिवनी के खेरापति मंदिर प्रांगण में चौकसे परिवार द्वारा विशाल पंडाल यज्ञशाला का निर्माण कराकर मकर संक्रांति के पावन पर्व 14 जनवरी से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ एवं भगवान शंकर का अभिषेक का आयोजन प्रारंभ किया गया जिसका की 21 जनवरी को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ समापन होगा प्रातः ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 9:00 बजे तक प्रतिदिन भगवान शंकर का अभिषेक वृंदावन से पधारे विद्वान पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ वैदिक रीति से किया जा रहा है जिसमें सुबह से ही अभिषेक करने हेतु ग्रामीण जन परिवार एवं बच्चों के साथ यज्ञशाला में पहुंचकर एकाग्रचित्त होकर मंत्रोच्चारण घोष के साथ अभिषेक करते हैं संपूर्ण पूजा सामग्री निशुल्क रूप से मनोज चौकसे अशोक महेंद्र एवं रामस्वरूप राय द्वारा सभी अभिषेक में सम्मिलित धर्मावलंबियों को प्रदान की जाती है शंकर जी के अभिषेक पूजन के पश्चात बरसाने से पधारे श्री कन्हैया जी महाराज द्वारा व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाता है कथा में आज चौथे दिवस पर भगवान श्री कृष्ण के जन्म का अवसर था कन्हैया जी ने कथा में बताया कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई चारों ओर अत्याचार अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्री कृष्ण ने देवी की के आठवीं गर्व के रूप में जन्म लेकर कंस का संघार किया इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पौराणिक जन्म कथा को बड़े ही रोचक पूर्ण ढंग से विस्तृत वर्णन किया कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए ग्रामीणों द्वारा बालस्वरूप भगवान की जीवंत अद्भुत झांकी का प्रदर्शन किया गया कथा के मुख्य यजमान जीवन लाल चौकसे एवं उनकी धर्मपत्नी श्यामवती भारती सीतू वर्षा राकेश संजय सहित सभी ग्रामीण भक्तजनों ने ने बालस्वरूप भगवान की पूजा अर्चना की उमड़ पड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब ग्राम सादक सिवनी में चल रहे शिव अभिषेक एवं श्रीमद्भागवत में सम्मिलित होने ग्राम साधक सिवनी छपारा बर्रा बिछुआ सुआ खेड़ा रणधीर नगर परासिया झिलमिली गोहाना सहित अन्य आसपास के ग्रामों सभी समाज के हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष सुबह से ही पंडाल पर पहुंचने लगते हैं इस अवसर पर अयोध्या एवं वृंदावन से संत महंत के दर्शन लाभ भी हो रहे हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.