Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 21, 2023

सरगुजा आईजी की ऑपरेशन ईगल अभियान को मिली बड़ी सफलता

 सरगुजा आईजी की ऑपरेशन ईगल अभियान को मिली बड़ी सफलता 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


सरगुजा - रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा पदस्थापना ग्रहण करने के उपरांत ही रेंज स्तर पर पुलिसिंग में कसावट लाने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से आये दिन नई-नई कार्य योजना तैयार कर इकाईयों से क्रियान्वयन करवाया जा रहा है। इसी क्रम में अपराधियों की धर-पकड़ एवं लंबे अरसे से स्थाई फरार वारंटीयों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से रेंज स्तर पर "ऑपरेशन ईगल" चलाया गया। इस अभियान के तहत रेंज के विभिन्न जिलों के फरार स्थाई वारंटी जो कई वर्षों से जिला , प्रदेश एवं अंतर्राज्यीय क्षेत्रों में अपना ठिकाना जमाकर लुक-छिप कर रहे थे उनकी गिरफ्तारी हेतु रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग के द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को विधिवत रणनीति बनाकर फरार वारंटियों की सूची तैयार कराकर "ऑपरेशन ईगल" के तहत दिनांक 04 जनवरी 2023 से 20 जनवरी 2023 तक कुल 553 स्थाई वारंटो का निराकरण कर न्यायालय पेश करने में एक बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में चलाये जा रहे "ऑपरेशन ईगल" के तहत रेंज के जिला इकाइयों में पुलिस द्वारा विशेष टीमें बनाकर काफी संख्या में स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सरगुजा पुलिस द्वारा -149 , जशपुर- 117 , सूरजपुर -102 , मनेंद्रगढ़- 116 , बलरामपुर - 46 तथा जिला कोरिया द्वारा -23 , इस तरह से रेंज में कुल - 553  स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जिसमें-144 वारंटियों को जमानत एवं फरार वारंटियों में से 57 स्थाई वारंटियों की मृत्यु होना पाया गया एवं 324 वारंटियों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल कराने में सफलता हासिल हुई। बताते चलें कि पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग का मुख्य उद्देश्य बेसिंग पुलिसिंग में कसावट लाने तथा अपराधों पर अंकुश लगाना है , इसके लिये लगातार रेंज के पुलिस अधीक्षकों से समन्वय स्थापित कर अपने कार्यों के अनुभवों का साझा करते हुये अपराधियों की धर-पकड़ में नई तकनीकी का उपयोग करने से वांछित सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही आईजी द्वारा यह भी कहा गया कि इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाही जारी रहेगी , ताकि न्यायालयों में वर्षो से लंबित मामलों का निराकरण समय पर हो सके और आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad