बिक्री हेतु अवैध शराब परिवहन करते आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
सक्ती - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुये हसौद पुलिस ने पचहत्तर पाव देशी मदिरा प्लेन शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एम०आर० अहीरे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय चन्द्रपुर / डभरा बी. एस. खुटिया के द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब नियंत्रण एवं कार्यवाही करने दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था। जिस पर से थाना क्षेत्रांर्गत मुखबिर तैनात कर सक्रिय किया गया है। गत 27 जनवरी को मुखबिर के जरिये सूचना मिला कि ग्राम मल्दा का राजेन्द्र कश्यप पिता रामनाथ कश्यप एक नीला रंग के बिना नम्बर का हीरो पैशन प्रो मोटर सायकल में भारी मात्रा में शराब लेकर बिक्री करने हेतु ग्राम चिस्दा की ओर जा रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ट अधिकारी को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में ग्राम चिरदा में घेराबंदी कर विधिवत रेड कार्यवाही कर आरोपी राजेन्द्र कश्यप पिता रामनाथ कश्यप उम्र 20 साल निवासी मल्दा थाना हसौद जिला सक्ती के कब्जे से कुल पचहत्तर पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती छह हजार रुपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक नीला रंग के बिना नम्बर का हीरो पैशन प्रो मोटर सायकल कीमती पचास हजार रुपये जुमला कीमती छप्पन हजार रूपये को हसौद पुलिस ने जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आज न्यायालय में पेश किया , जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन पटेल , सउनि लखपति प्रधान , प्रधान आरक्षक अनुप खलखो , आरक्षक मिरीश साहू , घनश्याम टण्डन , शिवगोपाल रात्रे , बृजमोहन नेताम , घनश्याम पाण्डेय , दिगम्बर साहू का विशेष योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.