Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 6, 2023

पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के विरोध खुद को आग लगाने से झुलसी

 राजनांदगांव 



पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के विरोध खुद को आग लगाने से झुलसी


 राजनांदगांव की महिला ने मांगी जनता कांग्रेस जोगी राजनांदगांव जिलाध्यक्ष शमसुल आलम से मदद


 जिस पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम एवम अजीत जोगी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा पहुंचे सेक्टर 9 अस्पताल



विगत दिनों राजनांदगांव में पीएम आवास नहीं मिलने के कारण महिला द्वारा अपने आप को जलाने का प्रयास करने से बुरी तरह झुलसी महिला ने कल रात जनता कांग्रेस जोगी राजनांदगांव शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम से फोन के माध्यम से संपर्क कर अपनी सुरक्षा और मदद के लिए गुहार लगाई, जिस पर आज दिनांक 06.01.2023 को राजनांदगांव शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम एवं भिलाई जोगी कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा के नेतृत्व में जोगी कांग्रेस पदाधिकारियों ने सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचकर पीड़ित महिला यास्मीन बेगम, सेक्टर 9 सीएमओ प्रमोद विनायक एवं डॉक्टर अनिरुद्ध मेने से चर्चा की। चर्चा के दौरान महिला ने बताया कि कल रात उसे अपनी जान का खतरा होने का अंदेशा होने पर उसने जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमशुल आलम से संपर्क किया था। जोगी जिलाध्यक्ष शमशुल आलम ने बताया की उन्होंने महिला की सेहत के संबंध में पीड़ित महिला के डॉक्टर एवम मुख्य चिकित्सा अधिकारी से चर्चा की है, जिन्होंने बताया की महिला को कल महसूस होने वाला खतरा उसकी चिकित्सा का एक हिस्सा था। मुलाकात के दौरान पीड़ित महिला द्वारा सेक्टर 9 अस्पताल में इलाज ठीक से किए जाने की बातें कही,वही  उनके परिवार की भरण पोषण हेतु निगम प्रबंधन द्वारा दी गई राशि खत्म हो जाने की बातें कर कुछ राशि प्रबंधन द्वारा और दिए जाने की बातें की गई जिस पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा निगम प्रबंधन से चर्चा कर राशि दिलाने एवं पार्टी के तरफ से भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से राजनंदगाव जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ,अजीत जोगी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा, भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष  सोनू नवरंगे, वैशालीनगर विधानसभा अध्यक्ष तिलेश सिन्हा,छात्र संगठन जिलाध्यक्ष आशिक हुसैन, जिला उपाध्यक्ष लिलेंद्र डडसेना,युवा जिला महासचिवआदित्य प्रधान आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।



सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad