तरूण शुक्ला, खेलो इंडिया के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त हुए।
डोंगरगांव।
समीपवर्ती ग्राम लाटमेटा नवाटोला विकास खंड छुरिया, जिला राजनांदगांव निवासी, खो, खो, कोच, व राष्ट्रीय निर्णायक,तरूण शुक्ला को,खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया, ने30जनवरी2023से, मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित देश के प्रतिष्ठित व बड़े खेल, टूर्नामेंट खेलो इंडिया यूथ गेम्स् के लिए तकनीकी अधिकारी बनाये गए हैं।राजनांदगांव जिले के साथ साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी यह गौरव की बात है कि तरुण शुक्ला लगातार तीसरी बार खेलो इंडिया में भाग लेने जा रहे हैं, इससे पूर्व भी, गुवाहाटी (आसाम)पंचकूला(हरियाणा)में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स् में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।तरूण शुक्ला, खो खो के पहली प्रोफेशनल लीग, अल्टीमेट खो खो लीग, पुणे(महाराष्ट्र)सहित देश भर में आयोजित खो खो के अनेकों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक, कोच, के रूप में, भाग ले चुके हैं।30जनवरी से03फरवरी तक, खेलो इंडिया के अंतर्गत खो खो का प्रतियोगिता हैं जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स में किया जावेगा।तरुण शुक्ला को खेलो इंडिया यूथ गेम्स्2023के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए जाने पर, छत्तीसगढ़ खो खो संघ के अध्यक्ष श्री कमलजीत अरोरा(बेमेतरा)महासचिव श्री गोविंद मुदलियार(रायपुर)उपाध्यक्ष श्री उमेश सिंह(दुर्ग)श्री ललित वर्मा(रायपुर)सयुक्त सचिव सचिन डोंगर,(भिलाई)श्री नरेश शुक्ला(राजनांदगांव)हरी राम साहू, श्री राम पटेल, नारद लाल, भारत कोटेलकर, प्रीति पटेल, वेदबती यादव, समृद्धि यादव, जानकी निषाद, रीना मण्डावी, डिलेश्वरी रावटे, मोहन पटेल,समीर शुक्ला, विक्रांत शुक्ला, कामता साहू, मोहन गोर्रा, देवेंद्र कुमार, मनीष कुमार, आशीष कुमार, ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए तरुण शुक्ला की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.