Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 6, 2023

साजा ब्लॉक में 06 फरवरी से सैकड़ो सहायक शिक्षक6/प्रधानपाठक अनिश्चितकालीन आंदोलन पर

 

साजा ब्लॉक में 06 फरवरी से सैकड़ो सहायक शिक्षक6/प्रधानपाठक अनिश्चितकालीन आंदोलन पर


रायपुर। छग सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना कर वेतन विसंगति दूर करने की मांगों को लेकर छग के प्रत्येक ब्लॉक में 06फरवरी से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर है।इसी परिप्रेक्ष्य में जिला बेमेतरा अंतर्गत ब्लॉक साजा के दुर्गा मंच पर सैकड़ों शिक्षक आंदोलनरत रहे।

बेमेतरा जिला प्रवक्ता तारण दास मानिकपुरी ने आंदोलनकारी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की जरूरत कर्मचारियों को सेवाकाल के बाद भी होती है,संगठनात्मक गतिविधियों से जितनी शिद्दत से जुड़ाव होगा ,वह संघ उतना ही मजबूत होगा,वैसे भी आजोवन कुछ न कुछ समस्याएं किसी बँटाइत की तरह कभी पीछा नहीं छोड़ती,मांग चाहे कोई भी हो समस्याओं का निदान संघ की शक्ति से ही संभव है।स्कूल छोड़ चौराहे पर यदि हैं,तो जीवट आंदोलन की जरूरत है,हमारी मांगे जायज है,सरकार को पूरा करना होगा,बस इस जज्बे को बनाए रखना होगा।

वहीं कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कौशिक ने मंच से कहा कि सरकार ने जो वादा किया था कि वेतन विसंगति दूर करेंगे,उस मांग को तत्काल पूरा कर अपना वादा निभाएं साथ ही समस्त सहायक शिक्षकों/प्रधानपाठको से मांग पूरी होने तक एकजुटता के साथ डटे रहने की अपील की।

प्रथम दिवस साजा के आंदोलन मंच पर ब्लॉक अध्यक्ष अजय यादव के अलावा अशोक ध्रुव(जिला अध्यक्ष),धनेश रजक(जिला उपाध्यक्ष),तारण दास मानिकपुरी(जिला प्रवक्ता),चन्द्रशेखर पटेल,चन्द्रशेखर राजपूत,दिनेश निषाद,जयबहादुर राजपूत,देवचरण साहू,दिलीप यदु,हुलास साहू,हिरमत ठाकुर,चुनेश्वरी कौशल,वर्षा गुप्ता,लीलावती सिन्हा,चंदा सिन्हा,मोंगरा साहू,मेनका तिवारी,नीतू देवांगन,राधा वर्मा आदि के साथ सैकड़ो सहायक शिक्षक/प्रधानपाठक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad