मुंगेली ..... छात्रवृत्ति हेतु आनलाईन आवेदन अब 10 फरवरी तक
मुंगेली 02 फरवरी 2023// वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ के बाहर के महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग काॅलेज, मेडिकल काॅलेज, आईटीआई, पाॅलीटेक्निक में अध्ययनरत विद्यार्थियों केे पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि में वृद्धि की गई है। अब 10 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थी के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, प्रस्ताव, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://www.postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर आनलाईन की जा रही है। विद्यार्थी द्वारा आनलाईन आवेदन, नवीन एवं नवीनीकरण की अंतिम तिथि 10 फरवरी है। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रपोजल लाॅक करने और सेंक्शन आर्डर लाॅक करने हेतु 15 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित है।
सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.