मोहम्मद अज़हर हनफी की रिपोर्ट
भाटापारा:- बीती रात खमहरिया के समीप 11 बजे के आस पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा पिकअप और ट्रक की टक्कर से हुआ है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार और पड़ोसी बताये जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक भाटापारा से बलौदाबाजार मार्ग पर ट्रक और पिकअप में भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये । जानकारी के मतुाबिक सिमगा ब्लाक के खिलोरा ग्राम निवासी साहू परिवार एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाटापारा-बलौदाबाजार के बीच अर्जुनी गांव आये हुए थे। कार्यक्रम समापन पश्चात वापस डीआई वाहन में लगभग 25 से 30 लोग खिलोरा के लिए निकले थे, तभी खमरिया में स्थित DPWS स्कूल के पास सामने से आती ट्रक और डीआई वाहन की भीषण टक्कर हो गई। खबर लिखे जाने तक हादसे में मौके पर 11 लोगों की मौत हो गयी, जिसमे 2 बच्चे भी शामिल है, वही 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये। वही और गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।
सभी विकासखंड क्षेत्रों एवं जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.