कोदो, कुटकी व रागी की खरीदी 15 फरवरी तक
कृषक शीघ्र मिंजाई कार्य पूर्ण कर बिक्री करें-वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह
कवर्धा, 03 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार वर्ष 2022-23 में गुणवत्तायुक्त कोदो, कुटकी व रागी का क्रय लघु वनोपज संघ द्वारा किया जा रहा है। जिला यूनियन, कवर्धा द्वारा जिले के 39 हाट बाजार स्तरीय महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कोदो, कुटकी व रागी का क्रय किया जा रहा है। जिले के किसान अपने खरीदी केन्द्रों में 15 फरवरी 2023 तक कोदो, कुटकी व रागी का विक्रय कर सकते है। कोदो, कुटकी व रागी वर्ष 2022 का ही होना चाहिए। उसमें अवांछनीय पदार्थ यथा मिट्टी, पत्थर कचरा नहीं होना चाहिए। कृषकों से प्रति एकड़ कोदो-कुटकी 3.50 क्विंटल तथा रागी 2 क्विंटल क्रय किया जाएगा। वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह ने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि बी-1, खसरा अभिलेख, संग्रहण कार्ड, आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड साथ में लेकर आए। वन अधिकार पत्र प्राप्त किसान संबंधित वन रक्षक अथवा परिक्षेत्र सहायक से कोदो, कुटकी व रागी फसल 2022 में होने का प्रमाणपत्र के साथ उपार्जन केन्द्र में उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिन कृषकों ने कोदो, कुटकी व रागी की मिंजाई पूर्ण नहीं की है वे तत्काल मिजांई कार्य पूर्ण कर कर लें और निकटवर्ती संग्रहण केन्द्रों पर 15 फरवरी के पूर्व विक्रय करें। उन्हांने बताया कि कोदो 30 रूपए प्रति किलोग्राम, कुटकी-31 रूपए प्रति किलोग्राम और रागी-35.78 रूपए प्रति किलोग्राम है।
संग्रहण केन्द्रों का विवरण
जिला यूनियन, कवर्धा द्वारा जिले के 39 हाट बाजार स्तरीय महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कोदो, कुटकी व रागी का क्रय किया जा रहा है। जिले के किसान अपने खरीदी केन्द्र चिल्फी, झलमला, समनापुर, रेंगाखार, खारा, उसरवाही, बोक्करखार, खड़िया, बैजलपुर, बोड़ला, बैरख, तरेगांव, दलदली, बांकी, लरबक्की, कुई, भैंसाडबरा, कोदवा, पीपरटोला, धानीखुटा, मिनमिनिया, झंडी, ओड़िया, पंडरीपानी, दियाबार, रौचन 27. कोयलारझोरी 28. जरहानवागांव 29. खोलवा 30. कोयलारी 31. जुनवानी, तेलीटोला, रानीगुड़ा, मोतिमपुर, कामठी, जामुनपानी, नेउर, पोलमी और पंडरिया में अपना कोदो-कुटकी-रागी विक्रय कर सकते है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.