Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 3, 2023

भोरमदेव शक्कर कारखाना कवर्धा के द्वारा गन्ना प्रोत्साहन राशि का भुगतान जारी।

 भोरमदेव शक्कर कारखाना कवर्धा के द्वारा गन्ना प्रोत्साहन राशि का भुगतान जारी



कवर्धा, 03 फरवरी 2023। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा पेराई सत्र 2021-22 में कारखाना में गन्ना आपूर्ति करने वाले कृषकों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा रहा है। कारखाना द्वारा प्रथम चरण में राज्य शासन से प्राप्त कुल राशि में से 6500 कृषकां को राशि 7.50 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। शेष राशि 8.15 करोड़ रूपए का भुगतान की प्रकिया जारी है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी श्री भूपेन्द्र ठाकुर ने बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा विगत पेराई सीजन 2021-22 में कुल 345003 मेट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई थी। जिसमें 11.83 प्रतिशत रिकव्हरी के मान से कुल क्विंटल 407572 शक्कर का उत्पादन किया गया था। कुल गन्ना राशि  95.05 करोड़ रूपए एवं अतिरिक्त रिकव्हरी राशि 23.01 करोड़  रूपए का भुगतान कारखाना द्वारा पहले से कर दिया गया है। वर्तमान पेराई सीजन 2022-23 में कारखाना द्वारा आज 02 फरवरी 2023 तक 235799 मेट्रिक टन गन्ना खरीदी कर 11.91 प्रतिशत रिकव्हरी के मान से कुल 252745 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है, जो कि कारखाना स्थापना काल अभी तक सर्वोच्च रिकव्हरी है। कारखाना द्वारा इस पेराई सीजन में 03 दिसंबर 2022 तक गन्ना बेचने वाले गन्ना विक्रेता कृषकों को 18.14 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। शेष राशि के भुगतान की प्रकिया जारी है।  

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad