Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 25, 2023

पीएम सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत मृतकों के परिजनों को मिले 2-2 लाख की राशि का चेक

 मध्यप्रदेश सिवनी सी एन आई न्यूज

पीएम सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत मृतकों के परिजनों को मिले 2-2 लाख की राशि का चेक


       आदेगांव, सिवनी। जिले की म.प्र.ग्रामीण बैंक आदेगांव की शाखा से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के अंतर्गत दो हितग्राहियों की सडक दुर्घटना मे मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों को दो-दो लाख रूपये की बीमा राशि के चेक प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि डेढ माह पूर्व बैंक शाखा के बीमा पाॅलिसी धारक ग्राम मेहरा पिंडरई निवासी चिरौंजी लाल उप्रेलिया तथा ग्राम मढी निवासी पोहपसिंह पटेल की दो अलग अलग सडक दुर्घटनाओं मे मृत्यु हो गई थी। आदेगांव पुलिस ने भी उक्त केश डायरी को शीघ्रता से कोर्ट मे पेश करवाकर पीडित परिवार की मदद की और दो माह के अंदर ही मृतक की पत्नियों प्रभीबाई उप्रेलया एवं राजकुमारी बाई पटेल को दो-दो लाख रूपये की बीमित राशि के चेक प्रदान किए गए। बैंक शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया कि इस योजना के तहत पॉलिसी धारक को पहले मात्र एक साल में 20 रुपए का प्रीमियम भरना होता है। वर्ष 2020 के पूर्व इसी योजना मे पाॅलिसी धारकों से मात्र 12 रू वार्षिक जमा करवाया जाता था। पॉलिसी धारक के साथ कुछ घटना-दुर्घटना होने पर सरकार द्वारा इंश्योरेंस कवरेज दिया जाता है। प्रस्तुत मामले मे भी पालिसी धारकों ने लगभग चार वर्ष पूर्व बैंक से इस योजना की पाॅलिसी ली थी। चेक वितरण के दौरान आदेगांव नगर निरीक्षक प्रवीण धुर्वे, प्रबंधक सुजीत कुमार, कार्यालय सहायक गुगुलोथ रमेश, राकेश मेहरा, रामकुमार, रज्जाक खान, पत्रकार विनीत नेमा, राजुल नेमा, राकेश नंदे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad