Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 2, 2023

जिला अस्ताल में डायलिसिस सुविधा होने से अब तक 21 मरीजों को सात सौ बार हुआ डायलिसिस अब डायलिसिस सुविधाओं का होगा विस्तार, कुपोषित बच्चों को मिलने लगे पोषण पुनर्वास केन्द्र का लाभ कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला अस्पताल का अकास्मिक निरीक्षण किया और सुधार कार्यों का अवलोकन किया

 जिला अस्ताल में डायलिसिस सुविधा होने से अब तक 21 मरीजों को सात सौ बार हुआ डायलिसिस



अब डायलिसिस सुविधाओं का होगा विस्तार, कुपोषित बच्चों को मिलने लगे पोषण पुनर्वास केन्द्र का लाभ


कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला अस्पताल का अकास्मिक निरीक्षण किया और सुधार कार्यों का अवलोकन किया


कवर्धा, 02 फरवरी 2023। कवर्धा जिला अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू होने से डायलिसिस कराने रायपुर और बिलासपुर जाने वाले मरीजों को बहुत राहत मिल रही है। ऐसे मरीजों और उनके परिजनों का समय और धन दोनांं की बचत हो रही है। अब तक 21 मरीजों को लगभग सात सौ डायलिसिस का सेशन हो चुका है। अब इन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसी प्रकार जिला अस्ताल परिसर में कुपोषण की बीमारी से जुझ रहे बच्चों का पोषण पुनर्वास केन्द्र में बेहतर उपचार की सुविधाएं भी मिल रही है।

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज सुबह जिला अस्पताल का अकास्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में संचालित डायलिसिस सेंटर का अवलोकन किया और वहां उपचार कराने आए मरीजों से बातचीत की और डायलिसिस की सुविधाओं के बारें में फिडबैक भी लिए। डायलिसिस कराने आए शिव शंकर चन्द्रवंशी ने जिला अस्पताल परिसर में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया।


*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad