छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी प्रीमियर लीग महिला वर्ग का आयोजन 3 से 5 फरवरी तक आयोजित होगा
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी प्रीमियर लीग महिला वर्ग का आयोजन 3 से 5 फरवरी 2023 तक किया किया जा रहा है इस संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव (कबड्डी प्रशिक्षक) ने बताया कि प्रो कबड्डी की तर्ज पा आयोजित होने वाली महिला वर्ग का छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन जिला कबड्डी संघ बिलासपुर व ग्राम पंचायत हरनमूड़ी विकास खंड पाली जिला कोरबा की सयुंक्त मेजबानी में खेल मैदान हरनमूड़ी में 3 से 5 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा यह प्रतियोगिता स्व. बबलू जगत की स्मृति में आयोजीत होगा यह छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी प्रीमियर लीग महिला वर्ग का 6 वा सीजन होगा महिला कबड्डी लीग की शुरूवात माँ महामाया की पावन नगरी रतनपुर में 2018 से प्रारम्भ किया गया था जो जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जा रहा है इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरुष्कार 51000 रु व ट्रॉफी द्वितीय पुरुस्कार 31000 रु व ट्रॉफी तृतीय पुरुष्कार 21000 रु व ट्रॉफी व चतुर्थ पुरुष्कार 11000 रु व ट्रॉफी रखा गया है प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को स्पोर्ट्स रेंजर सायकल दिया जाएगा बेस्ट रेडर, बेस्ट कैचर , बेस्ट राइट कार्नर बेस्ट लेफ्ट कार्नर, बेस्ट राइट कवर, बेस्ट लेफ्ट कवर के लिए नगद पुरुष्कार राशि रखा गया है प्रतियोगिता के प्रत्येक लीग मैच व नॉकआउट मैच के मैन ऑफ द वीमेन खिलाड़ी को 1100 रु दिया जाएगा इस प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के चयनित महिला खिलाड़ी को 6 टीमो में ट्रायल चयन प्रदर्शन के आधार पर खिलाडीयो के पोजीशन आधार पर टीम में रखा गया है टीम - ब्लू डॉल्फिन ब्लाक कबड्डी संघ कोटा खिलाड़ी - सरिता प्रजापति, भूमिका यादव, उर्वशी बेलदार, कंचन देवांगन,तारणी ठाकुर,सत्यावती, हेमलता, हिना पात्रों,मनभा कोराम कोच राजेन्द्र जगत, मैनेजर प्रदीप सिदार है टीम मालिक ब्लाक कबड्डी संघ कोटा है टीम -दंतेवाड़ा डिवास छाया चंद्रवंशी, अनिता धीवर, प्रियंका, रीना अंचल,पूजा पोर्ते,संध्या चौहान,पूर्वी यादव,नीतिमा टंडन, सुनीता पोयाम,व संगीता चंद्रवंशी है कोच भैया राम साहू व मैनेजर मंजू भगत टीम मालिक डी के साहू है टीम - दबंग राजनादगांव सब्बो मुस्कान, भुनेश्वरी, शशिकला,नम्रता पटेल,चांदनी,दिव्या, अमीरा नाग,शिंता तनीषा,शालिनी उसारे, चांदनी टीम में शामिल है कोच रोहित पटौति,मैनेजर भारती विश्वकर्मा व टीम मालिक डी डी साहू व के के डहरिया है टीम मनियारी सेवन स्टार कबड्डी क्वीन्स लोरमी खिलाड़ी- रितु निषाद, कामिनी पुरामे, शारदा कश्यप,खगेश्वरी, पुष्पा कश्यप, कलेशिया, प्रिया, रितु पट्टा,उषा शिन्द्रम व शिमला शामिल है टीम कोच श्यामू साहू व मैनेजर रामेश्वर सिंह कवर है टीम कवर्धा क्वीन खिलाड़ी-अनामिका,आशा,प्रियंका धुर्वे, त्रिवेणी निषाद,सुमन उर्वशा,पुष्पाजंलि साहू,सरस्वती, ट्विंकल साहू, अंजली व रंभा जायसवाल शामिल है टीम कोच - मंजुला यादव मैनेजर आशीष मिश्रा है टीम मालिक- अजीज खान व शेरदाद खान है टीम - सारंगढ़ क्वीन्स खिलाड़ी- पूनम चंद्रवंशी, कांति पटेल,त्रिवेणी कुमारी, अंजली यादव,प्रिया साहनी, सुरभि आरेख, दिलेश्वरी ,पूजा,घमानशी साहू,व आरती खुसराम है टीम कोच- सरिता साहू मैनेजर इफरानी खान व टीम मालिक चोख लाल पटेल व सरिता सिदार है इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समस्त ग्रामवासी हरनमूड़ी व छ. ग.कबड्डी संघ कोषाध्यक्ष अवध राम चन्द्राकर,अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर जीवन मिश्रा उपाध्यक्ष सौरभ राय, जिला कबड्डी संघ सचिव प्रदीप यादव , कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र जगत(प्राचार्य), पुन्नी राम साहू,जितेंद सराफ,शरद यादव,एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल (क्रीड़ाधिकारी)महेंद्र पटेल, राकेश देवांगन,(व्यायाम शिक्षक) व श्यामू साहू , रजनीश कैवर्त आदि जुटे हुए हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.