एक दिवसीय रामकथा और संगीतमय रामधुनी भजन का हुआ आयोजन
कवर्धा, 01 फरवरी 2023। राज्य शासन के मंशानुरूप कवर्धा के वीर सावरकर भवन में आज एक दिवसीय जिला स्तरीय रामायण कथा तथा संगीतमय प्रभु श्री राम चंद्र भजन का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पांच मानस मंडली शामिल हुए। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और जिला सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर एक दिवसीय प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शार्मा शामिल हुए। उन्हांने प्रतियोगिता में जिला स्तरीय रामयण मंडली में भाग लेने वाले मानस मंडलियों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड देकर सम्मानित किया। जिला स्तरीय स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में राघवेन्द्र सरकार रामायण मण्डली कबीरपारा ने संगीतमय प्रभु श्री राम चंद्र भजन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कवर्धा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राघवेन्द्र सरकार रामायण मण्डली को 50 हजार की राशि से सम्मानित किया गया। वाणी रामायण मण्डली ग्राम बरदुली ने श्रीराम चंद्र की भजन की प्रस्तुति कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और मां सरस्वती रामायण मंडली ने अपनी प्रस्तुति से मानस प्रेमियों का मन मोहा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित किए जाने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 फरवरी 2023 से राजिम में किया जाना प्रस्तावित है। शासन के निर्देशानुसार विगत दिनों ग्राम पंचायत, जोन स्तर, विकासखंड स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। पंचायत, जोन स्तर से जीत कर विकासखंड स्तर पर मुकाबला हुआ, जिसमे विकासखंड एवं नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडलियों के मध्य यह मुकाबला जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं, जिसमें 40 अंक संगीत पर 40 अंक व्याख्यान पर एवं 20 अंक अन्य में दिए जाएंगे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.