Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 7, 2023

विकास यात्रा बनी दिखावा स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के तरस रहे छात्र

 मध्यप्रदेश सिवनी

सी एन आई न्यूज सिवनी

विकास यात्रा बनी दिखावा  स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के तरस रहे छात्र



छपारा - सिवनी

जिले में निकाली जा रही विकास यात्रा स्कूलों में मध्यान्ह भोजन को तरस रहे छात्र जी हां यह खबर जो हम बता रहे हैं वह सिवनी जिले के छपारा विकासखंड की है जहां मध्यान भोजन के लिए छात्र-छात्राएं तरस रहे हैं एक तरफ सरकार की विकास यात्रा निकाली जा रही है जिसमें सरकारी योजनाओं का बखान करते हुए सब कुछ ठीक-ठाक और बेहतर बताया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि छपारा विकासखंड के एक शाला एक परिसर में संचालित होने वाले माध्यमिक स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की स्थिति बेहद दयनीय है जहां कई महीनों से मध्यान भोजन छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है बताया जाता है कि जनपद पंचायत छपारा के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के सभापति प्रभात सिंह ठाकुर आज सोमवार को चमारी उनके गृह ग्राम के माध्यमिक स्कूल में पहुंच जहां उन्होंने पाया कि स्कूल में महीनों से मध्यान भोजन बंद है उन्होंने बताया कि रसोईया से मध्यान भोजन बंद होने का कारण पूछा गया तो मध्यान भोजन के लिए जो  अनाज भेजा जाता है वह प्राप्त नहीं हुआ है जिस वजह से मध्यान भोजन व्यवस्था लड़खड़ा गई है जनपद शिक्षा केंद्र के सूत्र बताते हैं कि छपारा जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब 50 से अधिक ऐसे स्कूल है जिनमें मध्यान भोजन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है जहां मध्यान भोजन बंद पड़ा हुआ है कई जगह रसोईया नहीं है तो कई जगह मध्यान भोजन संचालन के लिए राशि वालों को नहीं दी गई है ना ही अनाज खाना बनाने के लिए दिया गया है जिस वजह से मध्यान भोजन व्यवस्था पूरी तरह बंद सी हो गई है जिस और जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं

छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad